फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पगड़ी संभाल जट्टा लहर की सहकारिता बैंक कर्मचारियों को चेतावनी

पगड़ी संभाल जट्टा लहर की सहकारिता बैंक कर्मचारियों को चेतावनी

Thu, 18 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
पगड़ी संभाल जट्टा लहर की सहकारिता बैंक कर्मचारियों को चेतावनी
अगर किसानों के घरों के बाहर धरना लगाया तो होगा संघर्ष : काकी
विज्ञापन

पगड़ी संभाल जट्टा लहर की सहकारिता बैंक कर्मचारियों को चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
डिफाल्टरों से पैसे लेने के लिए सहकारिता बैंक के कर्मचारी कोई अन्य विकल्प ढूंढे, अगर कर्मचारियों ने किसी किसान के घर के आगे धरना लगाने की कोशिश की तो पगड़ी संभाल जट्टा लहर उसका कड़ा विरोध करेगी। उक्त विचार पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए पगड़ी संभाल जट्टा लहर के प्रधान कंवलप्रीत सिंह काकी ने कहे।

उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार सहकारिता बैंक के कर्मचारियों के माध्यम से किसानों को मरने के लिए मजबूर कर रही है। बैंक कर्मचारी उनके घरों के बाहर धरने लगाकर किसानों को परेशान कर रहे है। जिसे पगड़ी संभाल जट्टा लहर बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर जिले में बैंक के कर्मचारियों ने कहीं भी धरना लगाया तो किसान वहां पर पहुंच कर कर्मचारियों का डटकर मुकाबला करेंगे। इस दौरान अगर कोई माहौल खराब होता है तो इस बात की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही आर्थिक कमजोरी से जूझ रहे हैं, लेकिन किसानों को और परेशान करने के लिए कांग्रेस सरकार ने एक नया हथकंडा अपनाते हुए बैंक कर्मचारियों को किसानों से कर्जा लेने के लिए उनके घरों के बाहर धरना लगाने की अनुमति दे दी है, जो गलत है। इस बात को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द मामले में हस्तक्षेप कर बैंक कर्मचारियों को धरना लगाने से रोकें, अगर प्रशासन ने ऐसा नहीं किया तो पगड़ी संभाल जट्टा लहर रोष प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed