{"_id":"5a45204a4f1c1b6e468bd1c4","slug":"101514479690-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे साहिबजादों का शहीदी दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे साहिबजादों का शहीदी दिवस मनाया
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
शिव सेवक वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया भंडारा
पठानकोट। शिव सेवक वेलफेयर सोसाइटी एवं अमरनाथ लंगर कमेटी की ओर से छोटे साहिबजादों के शहीदी पर्व को समर्पित भंडारा लगाया गया। इसकी अध्यक्षता चेयरमैन सतीश महाजन ने की। इसमें विशेष तौर पर संस्था के सरपरस्त दिवंगत जत्थेदार जसबीर सिंह के बेटे हरसिमरनजीत सिंह व करण मेहताब सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने भंडारे की शुरुआत की। सोसाइटी के चेयरमैन सतीश महाजन ने कहा कि हम सभी को हिंदू सिख एकता को आगे बढ़ाते हुए दशम पिता की शिक्षाओं पर चलते हुए जीवन व्यतीत करना चाहिए। हरसिमरनजीत सिंह और करण मेहताब सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महासचिव बैजनाथ कौशल, बलजीत सिंह, हरीश सिंह, हरप्रीत सिंह, राजन कुमार, रवि कुमार, लखन सिंह, गुलाम भट्टी, विजय संरगल, विनोद शर्मा सुशील सिंह मौजूद थे।
फोटो -6- पठानकोट में भंडारा वितरित करते हुए सोसायट सदस्य व अन्य।