{"_id":"5a2188ba4f1c1b6a678bf3e7","slug":"101512147130-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद द्वारा जारी फंड से मिलेंगे स्कूलों को डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद द्वारा जारी फंड से मिलेंगे स्कूलों को डेस्क
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 लाख से मिलेंगे स्कूलों को डेस्क
राज्यसभा सदस्य रह चुके अश्वनी कुमार ने मंजूर किया था फंड
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
पूर्व राज्यसभा सदस्य अश्वनी कुमार की ओर से अपने कार्यकाल में मंजूर की गई 50 लाख की राशि से जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों को बैठने के लिए नये डेस्क मिलेंगे। जिला प्रशासन का दावा है कि इस राशि से डेस्क खरीदने के बाद जिले के सरकारी स्कूलों का कोई भी बच्चा जमीन पर बैठने को मजबूर नहीं होगा।
डीसी नीलिमा ने बताया कि जिले में शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार करने के लिए जिला प्रशासन मो नई योजनाएं तैयार का हैा। इसके तहत जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए डेस्क की व्यवस्था की जा रही है ताकि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में किसी किस्म की परेशान न हो सके। उन्होंने बताया स्कूलों के लिए डेस्क देने के लिए पूर्व राज्यसभा सदस्य अश्वनी कुमार ने 50 लाख रुपए की राशि मंजूर की थी। जिससे जिला पठानकोट के सरकारी सेकेंडरी स्कूलों के लिए 795 डबल डेस्क एवं सरकारी प्राइमरी स्कूलों के लिए 2223 डबल डेस्क दिए जाएंगे े। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त बीएडीपी फंड में बार्डर एरिया के स्कूलों के लिए करीब 10 लाख रुपये दिए गए हैं। इससे करीब 550 डैस्क खरीदने की योजना है। माइनिंग क्षेत्र के 5 किलोमीटर के सरकारी स्कूलों के लिए करीब 22.50 लाख से 2700 डबल डेस्क खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की योजना है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चोंको जमीन पर बैठकर शिक्षा न प्राप्त करनी पड़े।