फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   एसजीपीसी लंगर पर जीएसटी लगाने पर केन्द्र सरकार से क्यों नहीं मिलती - सांसद

एसजीपीसी लंगर पर जीएसटी लगाने पर केन्द्र सरकार से क्यों नहीं मिलती - सांसद

Sat, 22 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
एसजीपीसी लंगर पर जीएसटी लगाने पर केन्द्र सरकार से क्यों नहीं मिलती - सांसद
लंगर के नाम पर राजनीति न करे एसजीपीसी : औंजला
विज्ञापन

कहा, कांग्रेस लंगर पर जीएसटी के विरोध में
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
सांसद गुरजीत सिंह औंजला ने कहा है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) श्री हरमंदिर साहिब समेत देश के प्रत्येक धार्मिक स्थलों पर लगाए जाने वाले लंगर को लेकर केवल राजनीति कर रही है। एसजीपीसी प्रधान प्रोफेसर किरपाल सिंह बंडूगर रोजाना मीडिया में बयान जारी कर रहे हैं, लेकिन महज बयान से काम नहीं चलने वाला है। आखिर एसजीपीसी क्यों नहीं केंद्र सरकार से इस बाबत मिलकर मुद्दा उठाती।
सांसद ने शनिवार को अपने बयान में कहा कि कांग्रेस खुद लंगर पर जीएसटी लागू के खिलाफ है। इस बाबत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्र सरकार से बातचीत कर रहे हैं। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली के सामने लिखित तौर पर यह मुद्दा उठाया। कांग्रेस नहीं चाहती कि गुरुघरों के लंगरों या किसी भी धार्मिक स्थानों पर बांटे जाने वाले लंगरों पर जीएसटी लागू हो।
विज्ञापन

सांसद गुरजीत सिंह औंजला ने कहा कि एसजीपीसी के प्रधान ने पिछले दिनों पहले बयान दिया था कि जीएसटी लागू होने से लंगर पर सालाना दस करोड़ का बोझ बड़ेगा। उन्हें समझना चाहिए कि लंगर की परंपरा बाबा नानक ने शुरू की, लंगर बोझ नहीं होता। ऐसे में एसजीपीसी को समझना चाहिए कि ऐसे बयान जारी करे, ताकि वह हर वर्ग के हित में हो। लंगर की समयावधि कम किए जाने का बयान पहले एसजीपीसी प्रधान ने दिया और बाद में खंडन भी किया। उन्हें समझना चाहिए कि एसजीपीसी धार्मिक संस्था है और धर्म के लिए काम करती है। भड़काऊ भाषण देकर धर्म के नाम पर लड़ाना एसजीपीसी को अब छोड़ देना चाहिए। सूबे में कैप्टन सरकार हर धर्म की इज्जत दिल से करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed