{"_id":"611ff15a8ebc3e887b79f84c","slug":"1-98-crore-relief-to-1267-farmers-and-farm-laborers-of-amritsar-amritsar-news-pkl4240700193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के 1267 किसानों और खेत मजदूरों को 1.98 करोड़ की राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के 1267 किसानों और खेत मजदूरों को 1.98 करोड़ की राहत
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से भूमिहीन किसानों और खेत मजदूरों को राहत दी गई है। अमृतसर जिला की 41 सोसायटियों के 1267 भूमिहीन किसानों और खेत मजदूरों को 1.98 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से रोपड़ में राज्य स्तरीय वर्चुअल समागम करवाया गया।
शुक्रवार को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में करवाए वर्चुअल समागम में हिस्सा लेते हुए कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया ने इस पहल की सराहना की। सरकारिया ने कहा कि यह कर्ज राहत योजना किसानों के लिए सुनहरे युग की शुरुआत की है।
अजनाला की 16 कोऑपरेटिव सोसायटियों के 394 किसानों को 72.88 लाख, अमृतसर पूर्वी की एक सोसायटी के 45 किसानों को 4.13 लाख रुपये, अमृतसर दक्षिण की एक सोसायटी के 38 किसानों को 3.02 लाख रुपये, अटारी की 4 सोसायटियों के 103 किसानों को 9.61 लाख रुपये, जंडियाला की 9 सोसायटियों के 318 किसानों को 37.7 लाख रुपये, मजीठा की एक कोऑपरेटिव सोसायटी के 7 किसानों को 0.26 लाख रुपये और राजासांसी की 9 कोऑपरेटिव सोसायटियों के 362 भूमिहीन किसानों को 70.79 लाख रुपये का लाभ दिया गया है। कैबिनेट मंत्री ने विधायक तरसेम सिंह डीसी, डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा, जिला परिषद के चेयरमैन दिलराज सिंह सरकारिया और सहकारी सभाओं के डिप्टी डायरेक्टर भूपिंदर सिंह के साथ प्रत्येक हलके के लाभपात्रियों को चेक भेंट किए।