फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   priyanka gandhi and robert vadra returns to delhi

प्रियंका गांधी पति राबर्ट वाड्रा के साथ अचानक दिल्ली रवाना

Tue, 01 Sep 2020 04:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 01 Sep 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi and robert vadra returns to delhi
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव प्रियंका गांधी अपने पति राबर्ट वाड्रा के साथ अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। दोनों का छराबड़ा स्थित अपने आवास में 5 सितंबर तक ठहरने का कार्यक्रम था। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा मंगलवार सुबह 11.30 बजे सड़क मार्ग से छराबड़ा से दिल्ली के लिए रवाना हुए। पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए प्रियंका को तय कार्यक्रम से पहले ही जाना पड़ा।

विज्ञापन


बताते हैं कि सुबह नाश्ता करने के बाद दोनों दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रियंका पांच दिन तक छराबड़ा में अपने मकान में रहीं। उनको जमीन के काम से यहां आना पड़ा था। राबर्ट वाड्रा तीन दिन पहले ही छराबड़ा पहुंचे थे। प्रियंका और राबर्ट ने दो दिन पैदल ही छराबड़ा के जंगलों में कुछ समय सैर की थी। मौसम खराब होने के कारण सोमवार को दोनों ही अपने घर में दिन भर आराम फरमाते रहे। प्रियंका इससे पहले भी छराबड़ा में आई थीं। उस समय उनके साथ दोनों बच्चे आए थे। राबर्ट वाड्रा प्रियंका के साथ नहीं आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed