आइए नजर डालते हैं आज की मुख्य हेडलाइन पर...
मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या
मेरठ में दौराला थाना क्षेत्र के वलीदपुर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुरानी रंजिश के चलते वारदात होने का अंदेशा है। बताया गया कि मृतक टेंपो चालक था।
पंचायत चुनाव: ब्लॉक स्तर पर नामांकन पर्चे आज से मिलने शुरू होंगे
पंचायत चुनाव को लेकर मेरठ में आज से ब्लॉक स्तर पर नामांकन पर्चे मिलने शुरू होंगे। कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए आज टीम बनेगी। सभी कार्यालय में आज से ड्यूटी के लिए पहुंच जाएंगे कर्मचारी।
कॉलेज प्रबंध समिति चुनाव के लिए आज से नामांकन पत्र जाएंगे
मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति चुनाव के लिए आज से नामांकन पत्र जाएंगे। 18 अप्रैल को प्रबंध समिति का चुनाव होना है। मेरठ शहर के बड़े दिग्गज मैदान में है। इसमें सिर्फ 14 से सदस्य मतदान करेंगे।
मस्जिद में जमात आने को लेकर बखेड़ा
मेरठ के लाल कुर्ती में मस्जिद में जमात आने को लेकर बखेड़ा हो गया। लोगों ने कोरोना का प्रकोप बताकर जमात का विरोध किया। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया। उधर, मेडिकल थानाक्षेत्र के शेरगढ़ी में गुलाल लगाने पर महिला को चाकू मारा। पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
बागपत का लाल शहीद, तिरंगे में लिपटकर आए शहीद पिंकू कुमार
दक्षिण कश्मीर में शोपियां इलाके के वनगाम में आतंकियों से लोहा लेते हुए शनिवार रात शहीद हुए लुहारी के लाल पिंकू कुमार का पार्थिव शरीर सोमवार को गांव में पहुंचा। हजारों की संख्या में लोग वीर सपूत के अंतिम दर्शन को गांव में पहुंच गए। गांव में होली के गीतों की बजाय भारत माता की जय, वंदेमातरम और शहीद पिंकू कुमार अमर रहें का उद्घोष गूंजता रहा। गमगीन माहौल के बीच शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।
ढोल बजाने में आये रुपयों के बंटवारे को लेकर युवक की पिटाई, मौत
मुज़फ्फरनगर में छपार थाना क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा दुल्हेंडी में ढोल बजाने में आये रुपयों के बंटवारे को लेकर पिता व पुत्रों ने एक युवक की पिटाई कर हत्या कर दी।
गांव तेजलहेडा में सोमवार को दुल्हेंडी पर वाल्मिकी समाज के युवकों ने गांव में ढोल बजाया था। उसमें जो रुपये इकट्ठा हुए उनके बंटवारे को लेकर अंकुल, विपिन व उनके पिता राकेश ने रवि (26) पुत्र मांगेराम की पिटाई कर दी। सिर में मारे डंडे से रवि अचेत हो गया। जिसकी अस्पताल मे मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई धर्मेंद्र ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
होली पर दो पक्षों में संघर्ष, बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
बागपत में बड़ौत के वाजिदपुर गांव में होली पर दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अलावलपुर गांव में भी दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ। संघर्ष में कई लोग घायल हो गए।
शामली में इस बार थानों में नहीं मनाई गई होली
शामली में धूमधाम से दुल्हैंडी का पर्व मनाया गया। रंगोत्सव पर खूब उड़ा रंग और गुलाल। रंग के जुलूस के साथ ही कई गांवों में शोभायात्राएं भी निकली गईं। उधर, पुलिस लाइन में कोरोना की वजह से आज होली नहीं मनाई गई। जिले के सभी थानों और पुलिस लाइन में हर साल दुल्हैंडी से अगले दिन खूब धमाल होता था।
मौसम अपडेट
बात करे मौसम कि तो होली के बाद दिन का पारा चढ़ गया है। अब दिन गर्म होने लगे हैं। वहीं बदलते मौसम के साथ दिन और रात के तापमान में फिर से होगी बढ़ोतरी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी ऐसे ही रहेगा मौसम।
... Read More