बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Meerut News Today 25th February and today headline
मेरठ की आवाज

Meerut News Today 25th February: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

25 February 2021

Play
2:33
आइए नजर डालते हैं आज की मुख्य हेड लाइन पर... 1. मेरठ वासियों के लिए खुशखबर है। हस्तिनापुर में विश्व का पहला अर्हं ध्यान केंद्र बनेगा। जैन तीर्थकर श्री शांतिनाथ, श्री कुंतुनाथ और श्री अरहनाथ की जन्मस्थली हस्तिनापुर में वास्तविक स्वरूप अर्हं दर्शनम केंद्र का निर्माण शुरू होने जा रहा है। जम्मू द्वीप, अष्टापद और कैलाश पर्वत के बाद यह भव्य केंद्र जनमानस के लिए ज्ञान, आस्था और आकर्षण का बड़ा केंद्र होगा। 2. उधर, उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज फिर से कैंट बोर्ड की बैठक बुलाई गई है, वहीं भाजपा ने छोड़ी के नाम पर मोहर लगा दी है। विपिन सोढ़ी के खिलाफ 16 फरवरी को बोर्ड के आठ में से छह सदस्य अनिल जैन, बीना वाधवा, रिनी जैन, मंजू गोयल, नीरज राठौर और बुधरा कमाल ने अविश्वास प्रस्ताव का पत्र बोर्ड अध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौर को सौंपा गया था। 3. वहीं मेरठ में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है, मेरठ में बुधवार को 4604 सैंपल की जांच हुई, जिनमें तीन सैनिकों समेत कोरोना के छह मरीज मिले। सभी नए केस हैं, जबकि 72 साल की वृद्धा की मौत हो गई। 4. उधर मेरठ के शास्त्री नगर में शिक्षिका की आत्महत्या के मामले में फिर से एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति और डॉक्टर काफी समय से घर में सेक्स रैकेट चला रहे थे। पुलिस ने इसका खुलासा किया है। 5. सीसीएसयू कैंपस कॉलेजों में आज से ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा में करीब 1.25 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा रहे हैं। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में होगा। वहीं मास्क के बिना किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कुछ परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है, इनकी सूची विवि की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। 6. सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में एक बार फिर से तनाव तनाव बढ़ता जा रहा है। गांव शब्बीरपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष में निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर टकराव की स्थिति बन गई है। पुलिस प्रशासन ने शब्बीपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर कंट्रोल रूम स्थापित किया कर दिया है। प्रशासन ने निर्धारित रूप से ही शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी है, जबकि आयोजक पुराने रूट से ही शोभायात्रा निकालने पर अड़े हैं। 7. इसके अलावा पश्चिमी यूपी में चल रहे भाजपा और रालोद के बीच टकराव की स्थिति खत्म नहीं हो रही है, अध्यक्ष एवं बालियान खाप के मुखिया नरेश टिकैत ने कहा सोरम की घटना दुखद है गांव में विरोध हो रहा है। तनाव बन रहा है इसलिए वह गांव में आना जाना बंद रखें। उन्होंने कहा दिल्ली जाएं और पीएम के समक्ष किसानों की बात रखें। जब जनता उन्हें स्वीकार नहीं कर रही तो मंत्री को चाहिए कि वह सब सभ्यता का परिचय दें वह घर रहे या दिल्ली चले जाएं।

Meerut News Today 25th February: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 711 एपिसोड

Meerut News Today 5th May 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 28th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 26th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 22nd April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 21st April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 20th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 19th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 17th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 15th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 14th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

एप में पढ़ें

Followed