बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Meerut News Today 23 April and today headline latest news of West UP
मेरठ की आवाज

Meerut News Today 23 April: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

23 April 2021

Play
5:26
सुनिए, मेरठ से आज के मुख्य समाचार- बागपत में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच जिले में बुखार से मरने के मामले भी तेजी से बढ़ गए हैं। तीन दिन में ही बुखार से आठ लोगों की जान चली गई, जबकि कोरोना संक्रमण से इस माह में तीन मौत हुई हैं। अचानक बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़ने पर जहां लोगों में दहशत है, वहीं स्वास्थ्य विभाग अभी तक भी इससे अनभिज्ञ है। बुखार से ज्यादातर मौत मेरठ के अस्पतालों में हुई हैं। मरने वालों की संख्या खेकड़ा क्षेत्र में ज्यादा है। यहां तीन दिन में ही चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा चांदीनगर में दो और अमीनगर सराय में एक मौत बुखार से हुई है।  उत्तर प्रदेश के बिजनौर में फल गोदाम से सेब व खजूर की पेटी चुराकर ले जा रहा एक सिपाही सीसीटीवी में कैद हो गया। इसकी वीडियो वायरल होने पर उसके खिलाफ जांच बैठाते हुए एसपी ने सस्पेंड कर दिया। चर्चित आरोपी सिपाही सट्टा माफिया से मिलीभगत करके एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले में एक माह पूर्व भी सुर्खियों में आया था। उसके खिलाफ थाने में तहरीर भी दी गई थी। मेरठ में बसपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में मानपुर गांव में चुनाव प्रचार करने पहुंचे बसपा जिलाध्यक्ष को विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान विपक्षी प्रत्याशी के समर्थक भी पहुंच गए और नोकझोंक हुई। हंगामे के बाद बसपा जिलाध्यक्ष वापस लौट गए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण भयावह रूप लेता जा रहा है दूसरी लहर में यह वायरस खतरनाक तरीके से प्रचार कर रहा है। एक हफ्ते के आंकड़े डराने वाले हैं। संक्रम लगभग तीन गुने रफ्तार से फैल रहा है। 15 अप्रैल की रिपोर्ट में छह जिलों में जहां 1140 संकरण मिले थे वहीं 22 अप्रैल को यह संख्या 3202 है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आते ही पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी है। सेक्टर मजिस्ट्रेट लोगों के बीच में पहुंच रहे हैं। प्रत्याशियों को चुनाव के नियम बताए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।  मेरठ में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन के साथ-साथ रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता में भी खेल हो रहा है। इंजेक्शन अब पांच से पंद्रह गुना कीमत पर कालाबाजारी से मिल रहा है।  प्रशासन ड्रग्स विभाग के साथ मिलकर यह इंजेक्शन कोविड अस्पतालों को उपलब्ध तो करा रहा है लेकिन अस्पताल में यह किन मरीजों को लगा? क्या कीमत ली गई? इसकी निगरानी की व्यवस्था नहीं है। दूसरी ओर मेरठ में कोविड अस्पताल हर रोज 1500 से 2000 इंजेक्शन तक की मांग कर रहे हैं, जबकि उपलब्धता बेहद कम है।

Meerut News Today 23 April: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 711 एपिसोड

Meerut News Today 5th May 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 28th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 26th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 22nd April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 21st April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 20th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 19th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 17th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 15th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 14th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

एप में पढ़ें

Followed