बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Meerut News Today 21 April and today headline latest news of West UP
मेरठ की आवाज

Meerut News Today 21 April: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

21 April 2021

Play
5:11
पश्चिमी यूपी में कोरोना तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं सामने आ रहे कोरोना के आंकड़ों से लोगों में दहशत भी फैल रही है। जहां मेरठ में मंगलवार को रिकॉर्ड 1240 कोरोना संक्रमित मिले हैं तो वहीं मुजफ्फरनगर सहित पश्चिमी यूपी के पांच अन्य जिलों में 1348 नए केस मिले हैं। वहीं मेरठ में एक दिन में इतने मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। इससे पहले सोमवार को मेरठ में कोरोना के 891 नए मरीज मिले थे, जबकि पांच महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच मेरठ के थे और चार आसपास के जिलों के थे। पश्चिमी यूपी में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है। बुधवार को रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए, वहीं कोरोना संक्रमण से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष की वीरेश तोमर की मंगलवार को मौत हो गई। बागपत में मंगलवार को कुल 118 नए संक्रमित मिले है।   उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। मंगलवार को 1240 नए मरीज मिले, वहीं 15 संक्रमितों की मौत हो गई। उधर, हापुड़ रोड स्थित संतोष हाॅस्पिटल में रात को 2 बजे ऑक्सीजन की कमी के कारण 12 मरीजों को शिफट करना पड़ा।  मेरठ में पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों को अवैध शराब सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो गया। इसके 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से 200 लीटर अपमिश्रित शराब, 30 पेटी, 800 पव्वे और कुछ शराब ड्रम में मिली है। इसके साथ ही 350 लीटर एक्सट्रा न्यूट्रल एल्कोहल (ईएनए) बरामद किया गया है। ईएनए शराब बनाने के लिए प्रयुक्त किया जाता है। गिरोह के कुछ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Meerut News Today 21 April: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 711 एपिसोड

Meerut News Today 5th May 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 28th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 26th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 22nd April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 21st April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 20th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 19th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 17th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 15th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 14th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

एप में पढ़ें

Followed