एटीएस की टीम ने शुक्रवार को सहारनपुर की मंडी थाना क्षेत्र से दो बांग्लादेशी तनवीर और उसके पिता उमर मोहम्मद उस्मानी को गिरफ्तार किया है। दोनों भारत विरोधी कार्यो में संलिप्त थे। उसके पास से भारत का वोटर कार्ड बांग्लादेशी नेशनल कार्ड आधार कार्ड समेत अन्य कई कागजात बरामद हुए हैं। एटीएस के मुताबिक दोनों जल्दी बांग्लादेश भागने की फिराक में थे ।
इसे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही कहा जाए या तकनीकी खामी। अग्रिम पंक्ति के पालिका कर्मचारियों को पिछले महीने पहली डोज का टीका लगाया गया। लगाने का टीकाकरण काट दिया गया लेकिन पोर्टल पर दूसरी वैक्सीन को विशेष अंकित मिली। वरिष्ठ लिपिक प्रदीप कुमार ने बताया कि टीकाकरण कार्ड में पोर्टल पर अलग-अलग वैक्सीन होने का मामला सामने आया है। इस बारे में सीएमओ कार्यालय और कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया है। वहीं सीएमओ डॉक्टर संजय अग्रवाल का कहना है कि तकनीकी खामी के कारण ऐसा हो सकता है।
100 से अधिक लगेंगे स्टॉल एशिया में मशहूर मेरठ की ज्वेलरी को पूरा देश देख सकेगा कोरोना के बाद ज्वैलरी को फिर से ग्राहकों के बीच लौटने के लिए सर्राफा कारोबारियों ने आईजी से लगाना से किया है 4 से 6 अप्रैल तक ज्वेलरी एक्सपो का आयोजन किया जाएगा मेरठ के बिग बाइट होटल में आयोजित एक्स्पो में शहर के 100 से अधिक शराब सोना चांदी में हीरे के गहने और गिफ्ट आइटम के नए डिजाइन ओं की प्रदर्शनी लगायेंगे। प्रदर्शनी में केवल कारोबारियों और खरीदारों को प्रवेश मिलेगा। b2b थीम पर आयोजित होगी ।
सरकारी और निजी खरीदारों पर उद्यमियों के चल रहे बकाए का भुगतान मेरठ में ही होगा। बकाया भुगतान के लिए उद्यमों को कानपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मेरठ में ही फेसिलेशन कमेटी के सामने बकायेदारों से भुगतान ले सकते हैं। अभी तक प्रदेश में कानपुर में ही सर सिलेक्शन कमेटी संचालित थी।
पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी होने के बाद गांव में चुनाव को लेकर सुगबुगाहट बढ़ती जा रही है। दावेदारों ने अपने पक्ष में मतदाताओं को लुभाने के लिए खातिरदारी भी शुरू कर दी है। अब वह राजनीतिक सहयोग की जुगत लगा रहे हैं। इस बार पंचायत चुनाव इतनी आसान नहीं रहेंगे जितने पिछले वर्षों में रहे हैं। आरक्षण नहीं इस बार सबकी उम्मीदों पर पानी फेर लिया है। वहीं खामोश मतदाता भी दावेदारों की नींद उड़ा रहे हैं। दावेदार असमंजस की स्थिति में है और मतदाताओं को नहीं समझ पा रहे हैं, वही मतदाता भी खामोश है कि ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए खातेदारी और रावतों का दौर शुरू कर दिया है ।
मेरठ के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दसवीं की एक छात्रा ने पुलिस का डंडा छीन कर दो मनचलों को जमकर पीटा। इस दौरान पुलिस तमाशबीन बनी रही और छात्रा डंडा चलाती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल हो रहा है। दो मनचलों ने छात्रा का हाथ पकड़कर छेड़खानी छेड़छाड़ की थी ,इसके बाद छात्रा ने उन्हें सबक सिखा दिया।
हरियाण सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर से हरियाणा के गांव खुर्मपुर के किसानों पर यूपी के बागपत के गांव नंगला बहलोलपुर के किसानों ने हमला कर दिया। खुर्मपुर के किसानों ने यूपी के किसानों पर जमकर बवाल मचाने पत्थर बरसाने और फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है। दरअसल खादर क्षेत्र में लंबे समय से सीमांकन को लेकर हरियाण और यूपी के किसान आपस में भिड़ते रहते हैं।
हिमालय क्षेत्र में बने नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी का मौसम एकाएक बदल गया। शहर में भी दिन में तेज हवाओं के साथ आसमान पर बादलों का डेरा रहा। दिन में बूदंाबांदी से मौसम बदल गया। शाम के समय हवाएं चलने से मौसम में भी नमी बनी रही। वैज्ञानिकों की माने तो अभी चौबीस घंटे तक ऐसे ही मौसम के बने रहने के आसार हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।