हापुड़ रोड से जुड़ेगा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे, शहर के चारों तरफ बिछेगा हाईवे और एक्सप्रेस-वे का जाल
शहीद स्मारक पर हुआ अमृत महोत्सव का शुभारंभ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती आश्रम से किया संबोधित
नौकरी से निकाला तो युवक ने सल्फास खाकर दे दी जान, फेसबुक पोस्ट में युवती सहित तीन को बताया जिम्मेदार
परतापुर में पुलिस ने मारा छापा, लाखों की कच्ची शराब बरामद, मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
मेरठ में व्यापारियों ने किया नगर निगम का घेराव, सड़कों पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बाद पनपा रोष
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नाले में पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला फिर बढ़ा, मेरठ में छह नए मरीज मिले, 448 का हुआ टीकाकरण
बढ़ने से पहले ही बिखरने लगा आसपा का कुनबा, कार्यकर्ताओं के बीच गहराने लगे मतभेद
महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान कुट्टू के आटे के पराठे खाने से बिगड़ी परिवार के सदस्यों की हालत, अस्पताल में भर्ती
अगले कुछ वर्षों में मेरठ शहर के चारों तरफ हाईवे और एक्सप्रेस-वे का जाल बिछा हुआ नजर आएगा। हापुड़ रोड पर गंगा एक्सप्रेस-वे, मेरठ-बुलंदशहर हाईवे और अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के पांचवें चरण की सौगात मिल गई है। परिवहन मंत्रालय से अनुमति के बाद एनएचएआई ने हापुड़ रोड से मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए टेंडर निकाल दिया है। अमर उजाला ने इस खबर को 24 दिसंबर को अपने अंक में प्रकाशित किया था।
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रदेश के चार स्थानों पर आजादी के स्मरणोत्सव के रूप में अमृत महोत्सव का विशेष आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबरमती आश्रम से बोलते हुए मेरठ का नाम लिया। उन्होंने कहा कि आजादी दिलाने में मेरठ का अहम स्थान रहा। मेरठ में शहीद स्मारक पर शुक्रवार को अमृत महोत्सव का शुभारंभ के दौरान प्रदेश के वित्त और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान शहीद स्मारक पहुंचे। अमृत महोत्सव के तहत कैलाश प्रकाश स्टेडियम से साइकिल रैली निकाली गई।
परतापुर थाना क्षेत्र में नौकरी से निकाले जाने से आहत युवक ने होटल में सल्फास खाकर जान दे दी। मौत से पहले युवक ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो और एक सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए साथी कर्मचारी युवती सहित तीन व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, भोला रोड निवासी 30 वर्षीय अमित चौधरी विद्या प्रकाशन में कंप्यूटर डिजाइनर था। बताया जाता है कि लॉकडाउन के बाद अमित ने दो दिन पहले ही ड्यूटी ज्वॉइन की थी। पुलिस को होटल के कमरे से सल्फास का खाली पैकेट और एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
परतापुर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम के साथ परिवर्तन दल ने शुक्रवार सुबह भूड़भराल में एक आरओ प्लांट पर छापा मारा। टीम ने छापेमारी के दौरान लाखों की रेक्टिफायर शराब और माल बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के व्यापारियों ने शुक्रवार को नगर निगम का घेराव करते हुए हंगामा किया। व्यापारियों का कहना है कि बिना नोटिस दिए ही निगम की टीम ने उनका सामान उठा लिया। दरअसल, नगर निगम की टीम ने सड़कों पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस दौरान निगम की टीम ने सड़कों पर रखा व्यापारियों का सामान भी उठा लिया था।
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पावली खास द्वारकापुरी के नाले में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
मेरठ में कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला फिर तेज हो गया है। गुरुवार को 2,605 सैंपल की जांच में जिले में छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। पांच नए केस हैं और एक पुराने मरीज का संपर्क वाला है। नए मरीज जागृति विहार, शिवलोकपुरी, मवाना और शास्त्री नगर के रहने वाले हैं। उधर, गुरुवार को महाशिवरात्रि पर अवकाश के चलते सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर तो टीकाकरण नहीं हुआ। नौ निजी अस्पतालों में टीके लगाए गए। अभियान में 448 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
एक साल पहले 15 मार्च को बनी आजाद समाज पार्टी को चुनाव में उतरने से पहले ही झटके लगने लगे हैं। पंचायत चुनाव और अगले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेतृत्व, नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद गहराते जा रहे हैं। नतीजतन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दूसरे दलों में ठिकाना तलाश रहे हैं। किसान आंदोलन के बाद रालोद की ताकत बढ़ने से दबाव में चल रही सपा ने आजाद को 10 से ज्यादा सीटें देने से मना कर दिया।
बिजनौर के धामपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर व्रत के दौरान कुट्टू के आटे की पूड़ी-पराठे और पकौड़ी के खाने से एक परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्यों को धामपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। अभी उनकी हालत में सुधार नहीं है। इसके अलावा एक अन्य परिवार के तीन सदस्यों की भी हालत बिगड़ गई। हालांकि उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार है। डॉक्टर का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग से हालत बिगड़ी है।
... Read More