{"_id":"6afbb8b13457809eef062c7a","slug":"nvidia-board-not-considering-jensen-huang-return-to-company-ceo-claim-reports-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनवीडिया: जेनसन हुआंग की कंपनी में बतौर सीईओ वापसी मुश्किल, रिपोर्ट में दावा- बोर्ड का ऐसा कोई विचार नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एनवीडिया: जेनसन हुआंग की कंपनी में बतौर सीईओ वापसी मुश्किल, रिपोर्ट में दावा- बोर्ड का ऐसा कोई विचार नहीं
Tue, 17 Nov 2026 07:45 AM IST
नितिन गौतम
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 17 Nov 2026 07:45 AM IST
सार
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि जेनसन हुआंग की एनवीडिया सीईओ के पद पर वापसी के लिए एक कैंपेन चलाया जा रहा है। हालांकि अब एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी का बोर्ड इस पर कोई विचार नहीं कर रहा और फिलहाल हुआंग की वापसी संभव नहीं है।
विज्ञापन
जेन्सन हुआंग, सीईओ एनवीडिया
- फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
विस्तार
ऐसा दावा किया जा रहा था कि जेनसन हुआंग की एनवीडिया के सीईओ पद पर वापसी हो सकती है और इसके लिए कई तकनीकी दिग्गज समर्थन जुटा रहे हैं। हालांकि अब एक रिपोर्ट में इन दावों को खारिज कर दिया गया है और कहा गया है कि बोर्ड जेनसन हुआंग की सीईओ के तौर पर वापसी को लेकर विचार नहीं कर रहा है।
जेनसन हुआंग की वापसी का किया गया था दावा
फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एनवीडियो का नेतृत्व करने के लिए जेनसेन हुआंग की सीईओ पद पर वापसी हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया कि कई तकनीकी दिग्गज हुआंग की वापसी के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। हुआंग कंपनी में वापसी के लिए अपने भरोसेमंद लोगों से बात कर रहे हैं। वहीं एनवीडिया का बोर्ड उनके मामले की जांच कर रहा है।
हुआंग के एक करीबी ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि उनकी बहाली के लिए लॉबिंग करने की तैयारी है और इसके लिए एक नेटवर्क बनाया जा रहा है, जिसमें व्हाइट हाउस से भी मदद मांगी गई है। जो टेक दिग्गज जेनसन हुआंग को पसंद करते हैं, वे इस कैंपेन का समर्थन कर रहे हैं। दावा किया गया कि कई कर्मचारियों ने भी हुआंग की वापसी का समर्थन किया और एक ओपन लैटर पर अपने साइन किए।