बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Meerut latest News Today 27 May and today headline latest news of West UP
मेरठ की आवाज

Meerut News Today 27 May: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

27 May 2021

Play
5:53
सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें- कृषि कानूनों के विरोध में पिछले साल 26 दिसंबर को शुरू हुआ किसान आंदोलन जारी है। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आंसुओं का असर यह रहा कि आंदोलन न केवल खत्म होने से बच गया, बल्कि मजबूत भी हुआ। अगर भाकियू की बात करें तो यह अब तक का सबसे लंबे समय तक चलने वाला आंदोलन है। तीन कृषि कानून के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को छह माह हो गए। यह किसानों का अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन है। आंदोलन के छह माह होने परे किसान संगठनों के साथ भाकियू ने भी बुधवार को काला दिवस मनाया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार आंदोलन को खत्म कराना नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि यदि कृषि कानून वापस नहीं लिए गए तो 2022 के विधानसभा चुनाव में भाकियू भाजपा का विरोध करेगी। कोरोना की दूसरी लहर की दहशत के बीच राहत देने वाली खबर यह है कि कोरोना से बचाव के लिए टीके की दोनों डोज लेने वाले 99.79 फीसदी लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इन्हें कोरोना नहीं जकड़ सका, जबकि पहली डोज लेने वाले 99.87 प्रतिशत लोगों को कोरोना नहीं हुआ। मंडल के पांचों जिलों में दोनों डोज लेने वाले महज 407 लोग संक्रमित हुए हैं। कोरोना काल में आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना ‘वरदान’ बन गई। योजना के तहत पिछले एक साल में कोविड के 3973 मरीजों को निशुल्क इलाज मिला है। इनमें 3954 मरीजों को निजी और 19 को सरकारी अस्पतालों में उपचार मिला। जिले में दो लाख 11 हजार 416 परिवार इस योजना में पंजीकृत हैं। इनमें 89,109 देहात और 1,22,307 शहरी क्षेत्र के हैं।  मेरठ के मोदीपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैड़ा गांव में युवक अजय की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी जीजा और साले को भैंसाली रोडवेज बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दीपू ने बताया कि अजय उसकी बहन से छेड़छाड़ करता था। अजय के उसकी बहन से संबंध थे। इसकी जानकारी उसने जीजा और अन्य दोस्तों को दी और फिर हत्या का प्लान बनाया था। मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव भूड़पुर में तीन माह की गर्भवती नीतू (22) की हत्या कर दी गई। मायके वालों का आरोप है कि पति, सास, ससुर और जेठ ने फंदे पर लटकाकर नीतू की जान ली है। ससुराल पक्ष की ओर से 50 हजार रुपये और बाइक की मांग पूरी न करने पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेरठ में ब्लैक फंगस और कोरोना ने बुधवार को 17 जिंदगियों को लील लिया। वहीं ब्लैक फंगस के 13 और कोरोना के 187 नए मरीज मिले हैं। अब तक ब्लैक फंगस 150 मरीज मिल चुके हैं। 147 अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। तीन निजी क्लिनिक पर आए हैं, जो अभी रिकॉर्ड में नहीं हैं। नौ मरीजों की छुट्टी हुई है। 47 की छुट्टी हो चुकी है। 88 एक्टिव केस हैं।

Meerut News Today 27 May: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 711 एपिसोड

Meerut News Today 5th May 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 28th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 26th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 22nd April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 21st April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 20th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 19th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 17th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 15th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 14th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

एप में पढ़ें

Followed