बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Meerut latest News Today 26 April and today headline latest news of West UP
मेरठ की आवाज

Meerut News Today 26 April: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

26 April 2021

Play
4:41
सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें-   मेरठ में शराब पीने से चार लोगों की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में जहां पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है तो वहीं इंचौली थाना क्षेत्र के गांव साधारणपुर से एक बड़ी खबर आमने आई है। बताया गया कि इस गांव में शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।  मेरठ में दोपहर एक बजे तक 38.66 फीसदी मतदान हुआ, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मेरठ में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। जिले में दोपहर एक बजे तक 12 ब्लाक में 38.66 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं इससे पहले सुबह नौ बजे तक 15 फीसदी मतदान हुआ था। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बताया गया कि 12 ब्लाक में आज 13 लाख 38 हजार 181 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। बिजनौर जिले में ऑक्सीजन को लेकर मचा हाहाकार उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में जीवनदायिनी ऑक्सीजन को लेकर चारों तरफ हाहाकार मचा है। जनपद में ऑक्सीजन के लिए आपातकाल जैसे हालात हो गए हैं। बताया गया कि इस समय जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन खत्म होने वाली है। वहीं इसे लेकर जिला अस्पताल प्रशासन के हाथ पैर फूलने लगे हैं। भाजपा विधायक संगीत सोम और बेटा-बेटी भी कोरोना संक्रमित उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में भाजपा के सरधना से विधायक संगीत सोम और उनके बेटे तेजस कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रविवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को विधायक ने कोरोना के लक्षण दिखाई देने की बात कहते हुए खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। उन्हें शनिवार से तेज बुखार है। मेडिकल कॉलेज में इंतजार ही इंतजार मेरठ में बेड और ऑक्सीजन के अभाव में तमाम मरीज इलाज के लिए तड़प रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक इनकी कोई सुनने वाला नहीं। कोई मदद करना भी चाहे तो कर नहीं पा रहा है। रविवार को दिल्ली के भजनपुरा से एंबुलेंस में मेडिकल कॉलेज पहुंचे उत्तम सिंह भर्ती नहीं किया गया। बोले, जीटीबी में भर्ती करने से मना कर दिया। गाजियाबाद होते हुए मेरठ कई निजी अस्पतालों में गया। कहीं भी भर्ती नहीं किया। एक घंटे से मेडिकल कॉलेज में हूं। इमरजेंसी में भर्ती होने के लिए कोशिश कर रहा हूँ लेकिन बेड फुल बताकर उन्हें भर्ती नहीं किया गया। आखिरकार वह वहां से चले गए। कहां गए, नहीं पता। उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह स्विच ऑफ आया।

Meerut News Today 26 April: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 711 एपिसोड

Meerut News Today 5th May 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 28th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 26th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 22nd April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 21st April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 20th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 19th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 17th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 15th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 14th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

एप में पढ़ें

Followed