बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Meerut latest News Today 15 May and today headline latest news
मेरठ की आवाज

Meerut News Today 15 May: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

15 May 2021

Play
5:15
सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें- 1394 लोग निकले कोरोना संक्रमित, 17 की जान गई मेरठ में शुक्रवार को कोरोना के 1394 केस मिले और 17 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 1312 मरीज ठीक हो गए। इनमें अस्पताल और होम आइसोलेशन वाले मरीज शामिल है। पॉजिटिव केस की संख्या जहां बढ़ रही है, वहीं मौत का आंकड़ा भी कम नहीं हो रहा है। मेरठ में ब्लैक फंगस की दवाएं नहीं मौत से लड़ रहे मरीज शहर के निजी अस्पताल में भर्ती 60 साल की बुजुर्ग कोरोना से जंग जीत का घर चली गई, लेकिन अचानक वह ब्लैक फंगस से संक्रमित हो गई। अब वह कंकरखेड़ा के एक अस्पताल में जिंदगी से जूझ रही है। डॉक्टर ने इलाज के लिए दवाइयां लिखकर दीं, लेकिन परिजनों को शहर में किसी भी मेडिकल स्टोर पर दवा नहीं मिली। मिलने-जुलने वालों को दवाई का नाम भेजा तो सोशल साइट पर भी लोग दवाओं की जानकारी जुटाने लगे। वेस्ट यूपी के सबसे बड़े दवा मार्केट खैरनगर में पता चला कि इनमें दो दवाइयां तो विदेश से आयात होती हैं। ऐसे में ये दिल्ली से में भी मिल जाएं तो गनीमत होगी। अगर मिली भी तो ऑर्डर देखकर मंगवाई जाएगी। सोमवार से पहले दवा आना संभव नहीं है। दवाई है भी इतनी महंगी कि पहले पैसे जमा करने होंगे, तब ही ऑर्डर दिया जाएगा। अब ऑनलाइन जानें बेड की स्थिति कोविड अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराने के लिए भटक रहे लोग अब ऑनलाइन हर अस्पताल में बेड की स्थिति जान पाएंगे। दिन में कम से कम दो बार सुबह 8:00 बजे और शाम को 4:00 बजे हर अस्पताल को अपने यहां बेड और मरीजों के भर्ती होने का डाटा पोर्टल पर अपडेट करना होगा। 17 को सिटी स्टेशन के स्वास्थ्य केंद्र पर लगेगा वैक्सीनेशन शिविर कोरोना काल में भी ड्यूटी कर रहे रेलवे कर्मचारियों के लिए सिटी स्टेशन पर वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पिछले एक महीने में सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन के कई प्रमुख अधिकारियों की मौत के बाद हड़कंप मचा है। इसी को देखते हुए रेलवे मुख्यालय की ओर से जिला प्रशासन से स्टेशन पर शिविर आयोजित करने के लिए कहा गया। इस पर मंजूरी मिलने के बाद 17 मई को सुबह 10.00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सिटी स्टेशन के स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण होगा। चुनावी रंजिश में दूल्हे सहित बरातियों को पीटा भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान गांव में दो पूर्व ग्राम प्रधानों की चुनावी रंजिश में बरात पर हमला कर दिया। जिसमें दूल्हे समेत उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट हुई है, जिसमें दूल्हे के भाई समेत अन्य लोग घायल हो गए। बरात में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ में लूट की वारदात भी हुई। बारात पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया। मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौके पर मौत मुजफ्फरनगर में तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत काजी खेड़ा गांव के पास एक ट्रक ने स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मेरठ में खूब वायरल हो रहा दरोगा का वीडियो, घड़ी खरीदने के लिए उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां मेरठ में बहसूमा क्षेत्र के रामराज में कोरोना कर्फ्यू के दौरान रामराज चौकी प्रभारी का दुकान खुलवाकर घड़ी खरीदने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यापारी दरोगा को दबंगई नहीं चलने की बात कहते दिख रहे हैं। इसके बाद दरोगा वहां से चुपचाप चल दिए।

Meerut News Today 15 May: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 711 एपिसोड

Meerut News Today 5th May 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 28th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 26th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 22nd April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 21st April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 20th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 19th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 17th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 15th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 14th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

एप में पढ़ें

Followed