बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
September 28 audio bulletin: wife Aishwarya Rai to contest against Tej Pratap in Bihar election
आज की बड़ी खबरें

28 सितंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

28 September 2020

Play
2:28
1.इंडिया गेट पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर में लगाई आग केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए कृषि विधेयकों के खिलाफ देश में प्रदर्शन जारी है ऐसे में सोमवार की सुबह इंडिया गेट के नजदीक राजपथ पर यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक ट्रैक्टर में आग लगा दी और कृषि विधेयकों पर विरोध जताया.  2.भगत सिंह के गांव में धरने पर बैठे अमरिंदर सिंह कृषि बिल पर किसानों का विरोध लगातार  जरी हैं तो  वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर विधायक और मंत्रियों के साथ भगत सिंह की जन्मस्थली पर धरने पर बैठ गए हैं।  3.मध्यप्रदेश: दूसरी महिला के साथ पकड़े गए डीजी पर गिरी गाज मध्यप्रदेश के स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा का वायरल वीडियो सामने आया है। इसमें स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा अपनी पत्नी को पीटते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं मध्यप्रदेश सरकार ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए अफसर का तबादला कर दिया है। 4.तेज प्रताप के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं पत्नी ऐश्वर्या राय बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सारी पार्टियों ने चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है बताया जा  रहा हसनपुर विधानसभा सीट से  तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो वही यह कयास लगाए जा रहे हैं  दूसरी तरफ जेडीयू उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय को मैदान में उतार सकती है।  5.अमेरिका: टिकटॉक को एप स्टोर पर बैन करने के राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर कोर्ट की रोक अमेरिका के वाशिंगटन में देर रात एक संघीय न्यायालय के न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीनी एप टिकटॉक को एप स्टोर पर बैन करने के आदेश पर रोक लगा दी। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने अमेरिकी मीडिया के हवाले से दी है। 6.महाराष्ट्र: कोल्हापुर में सरकारी अस्पताल के आईसीयू में लगी आग महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू में सोमवार सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी 7.लद्दाख पर्वतीय परिषद चुनाव का बहिष्कार वापस लेह के राजनीतिक प्रतिनिधियों ने लेह-लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) चुनाव के बहिष्कार की घोषणा वापस ले ली है।इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को दी हैं 8.राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान राजस्थान में 947 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंचों के चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ। 9.भारत को मिले पांच और राफेल विमान, अक्तूबर में लाए जाएंगे स्वदेश फ्रांस ने भारत को पांच और राफेल जंगी विमान सौंप दिए हैं। माना जा रहा है कि अक्तूबर में दूसरे बैच के ये पांचों राफेल विमान भारत पहुंचेंगे 10.जम्मू-कश्मीर की धरती एक बार फिर हिली, महसूस किए गए भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर में सोमवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी है।  

28 सितंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed