बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
9 October Audio Bulletin: Ban on Advertising of Biscuits in Pakistan
आज की बड़ी खबरें

9 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

9 October 2020

Play
1:51
9 October Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट 1.लालू को एक और मामले में मिली जमानत झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई की।चारा घोटाले में सजा काट रहे आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चाईबासा ट्रेजरी केस में जमानत मिल गई है 2.भारी विरोध के बीच किर्गिस्तान के राष्ट्रपति इस्तीफा देने को हुए राजी भारी विरोध के बीच किर्गिस्तान के राष्ट्रपति इस्तीफा देने को तैयार हो गए हैं। उनके कार्यालय की तरफ से ये जानकारी दी गई है। 3.पाकिस्तान में बिस्किट के विज्ञापन पर लगा प्रतिबंध पाकिस्तान में एक बिस्किट का विज्ञापन आजकल विवादों के घेरे में है। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी  ने प्रतिबंध लगा दिया है। बताया जा  रहा है कि चार अक्तूबर से इस विज्ञापन को टीवी चैनल पर दिखाया जा रहा था।  4.दिसंबर से 24 घंटे मिलेगी पैसों के लेनदेन की यह सुविधा- RBI आरबीआई ने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक और बड़ी घोषणा की है। आरबीआई ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सिस्टम को दिसंबर 2020 से 24 घंटे सातों दिन चालू रखने का ऐलान किया है।  5.रामविलास पासवान को राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि बिहार के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार शाम को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि  6.भीमा-कोरेगांव: एनआईए ने फादर स्टैन स्वामी को किया गिरफ्तार महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए गुरुवार को रांची के रहने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टैन स्वामी को हिरासत में लिया। 7.दिल्ली-एनसीआर में 15 से डीजल जनरेटर पर रोक दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत 15 अक्तूबर से सख्ती बढ़ाई जाएगी।जरूरी व आपात सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटरों के इस्तेमाल पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। 8.राजस्थान : मंदिर की जमीन के विवाद में पुजारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया राजस्थान के करौली में एक मंदिर के पुजारी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई. वहीं इलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया 9.छत्तीसगढ़ : सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती ने की आत्महत्या छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ओड़ागांव में एक युवती के साथ सात लोगों के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घटना के दो दिन बाद ही युवती ने आत्महत्या कर ली 10.गाजियाबाद में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर हत्या गाजियाबाद जिले के सिहानी गेट थाना इलाके के लोहिया नगर में शुक्रवार को  मॉर्निंग वॉक के दौरान भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी को  बदमाशों ने गोलियों से भून डाला।   

9 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed