बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
22 October Audio Bulletin: Government will pay interest on interest to banks
आज की बड़ी खबरें

22 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

22 October 2020

Play
2:6
22 October Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट 1.कुलभूषण जाधव की मौत की सजा की होगी समीक्षा पाकिस्तान नेशनल असेंबली की कानून और न्याय संबंधी स्थायी समिति ने कुलभूषण जाधव की सजा की समीक्षा करने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दी है। आपको  बता दें कि जाधव को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई है।  2.पीएम मोदी: आत्मनिर्भर भारत से शोनार बांग्ला का संकल्प करना है पूरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।ऐसे मौके पर मोदी ने कहा  कि आत्मनिर्भर भारत से शोनार बांग्ला का संकल्प पूरा करना है। 3.ओबामा ने ट्रंप पर बोला हमला, कहा- कोरोना से जो खुद को नहीं बचा पाया  अमेरिका का पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कोरोना को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति खुद को बचाने के लिए बुनियादी कदम नहीं उठा सकता है, वह अचानक से हम सब को कैसे बचा लेगा।  4.भारत ने किया घातक 'नाग' एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के दौरान मिसाइल परीक्षण में भारत एक और कदम आगे बढ़ गया है। भारत ने गुरुवार को वारहेड के साथ 'नाग' एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल के अंतिम चरण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 5.भारतीय नौसेना को मिला स्वदेशी पनडुब्बी रोधी प्रणाली से लैस 'आईएनएस कावारत्ती' भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने गुरुवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना को पनडुब्बी रोधी प्रणाली से लैस स्वदेशी आईएनएस कावारत्ती सौंपी। 6.केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लेह को चीन का हिस्सा दिखाने पर ट्विटर को दी चेतावनी भारत सरकार ने देश का गलत मानचित्र दिखाने को लेकर ट्विटर को सख्त चेतावनी दी है। सरकार ने कहा है कि देश की संप्रभुता और अखंडता का असम्मान करने का ट्विटर का हर प्रयास अस्वीकार्य है। 7.बागपतः बिना अनुमति दाढ़ी रखने पर दरोगा निलंबित बिना अनुमति लंबी दाढ़ी रखने  पर रमाला थाने में तैनात उप निरीक्षक इंतसार अली को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि सहारनपुर निवासी इंतसार अली यूपी पुलिस में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे। 8.बैंकों को ब्याज पर ब्याज का भुगतान सरकार करेगी कोरोना वायरस महामारी की वजह से कर्ज अदायगी में ग्राहकों को छह माह की राहत का वहन सरकार करेगी। आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति ने इस दौरान बैंकों को मासिक किस्त के ब्याज पर ब्याज चुकाने का फैसला किया है। 9.दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक 21 मिनट में पहुंचाएगी बुलेट ट्रेन बुलेट ट्रेन से यात्री दिल्ली से चलकर नोएडा एयरपोर्ट तक 21 मिनट में पहुंच जाएंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के पास बुलेट ट्रेन योजना की प्राथमिक रिपोर्ट पहुंच गई है। राहुल गांधी को आना चाहिए था लद्दाख, हम भी उनके चुटकुलों पर हंस लेते: भाजपा सांसद नामग्याल 10.लद्दाख के सांसद नामग्याल का राहुल गांधी पर तंज लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के चुनाव को लेकर लद्दाख से भाजपा सांसद सेरिंग नामग्याल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यहां आना चाहिए था उनके चुटकुलों पर हमारे लोग भी थोड़ा हंस लेते।  

22 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed