बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
11 November Audio Bulletin: Nitish Kumar will be the Chief Minister for the seventh time
आज की बड़ी खबरें

11 नवंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

11 November 2020

Play
2:10
11 November Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1.बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बड़ी जीत बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को जीत मिली है और फिर एक बार नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. एनडीए को कुल 125 और महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं. 2.बिहार चुनाव:बुधवार को  दिल्ली में बीजेपी दफ्तर में जश्न, पीएम मोदी भी होंगे शामिल बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है । जिसको लेकर बिहार ही नहीं दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बुधवार को दिल्ली के मुख्य भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जाएगा और इस जश्न में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। 3.मध्यप्रदेश में 'शिव का राज' कायम मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है वहीं, कांग्रेस की झोली में 9 सीटें गई हैं। 4.नीतीश कुमार बनेंगे सातवीं बार मुख्यमंत्री बिहार विधानसभा चुनाव में  एनडीए ने अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। एनडीए गठबंधन ने 125 सीटों पर जीत हासिल की है। तो वहीं नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालेंगे।  5.नीतीश को दिग्विजय का ऑफर, 'देश बचाने भाजपा/संघ का साथ छोड़ तेजस्वी का साथ दें' बिहार चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार को संघ और भाजपा का साथ छोड़ने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि कि देश को बर्बाद होने से बचाने के लिए नीतीश कुमार को भाजपा और संघ का साथ छोड़ तेजस्वी का साथ देना चाहिए।  6.दिवाली और छठ पर 13 स्पेशल ट्रेनें, रिजर्वेशन 11 नवंबर  से शुरू दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। 11 नवंबर से इन ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू हो जाएंगे। 7.मोजांबिक: आतंकियों ने बर्बरतापूर्ण 50 लोगों को मारा अफ्रीकी देश मोजांबिक के काबो डेलडागो प्रांत में कट्टरपंथी मुस्लिम आतंकियों ने एक फुटबॉल मैदान में 50 से ज्यादा लोगों के सिर कलम कर दिए। 8.डिजिटल मीडिया अब सूचना व प्रसारण मंत्रालय के अधीन देश का डिजिटल मीडिया अब केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय के अधीन आ गया है। केंद्र सरकार ने बुधवार को इस आशय का आदेश जारी कर दिया। बता दें कि इस बारे में फैसला बीते सप्ताह मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था। 9.दिल्ली-NCR में ज़हरीली हवा से 73% घरों में कम से कम 1 सदस्य बीमार: सर्वे दिल्ली-NCR में वायू प्रदूषण  बेहद खरनाक स्तर पर पहुंच गया है. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 900 के पार पहुंच गया है.एक सर्वे के मुताबिक यहां के करीब 73 फीसदी घरों में कोई ना कोई शख्स बीमार है. 10.पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स चार बार चैंपियन रह चुकी मुंबई का किला नहीं ढहा सकी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई ने लगातार दूसरी बार और कुल पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की।  

11 नवंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed