बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
03 February Audio Bulletin:Supreme Court refuses to entertain pleas on tractor rally violence
आज की बड़ी खबरें

03 फरवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

3 February 2021

Play
2:7
03 FebruaryAudio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 गणतंत्र दिवस हिंसा पर पुलिस का एक्शन 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाला किले पर हुई हिंसा के मास्टरमाइंड दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह समेत चार लोगों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है. 2 गुलाम नबी बोले- अन्नदाताओं से नहीं चीन और पाकिस्तान से लड़ाई लड़े मोदी सरकार किसान आंदोलन को लेकर बुधवार को  राज्यसभा में खूब हंगामा हो गया. इसी दौरान राज्यसभा में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा सरकार को अन्नदाताओं से नहीं बल्कि चीन और पाकिस्तान से लड़ाई लड़नी चाहिए. 3 म्यांमार में तख्तापलट पर राहुल गांधी का सवाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने म्यांमार में तख्तापलट को लेकर एक मजेदार सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि आखिर ज्यादातर तानाशाहों के नाम अंग्रेजी के एक 'M' (हिंदी में 'म') अक्षर से ही शुरू क्यों होता हैं। 4 दिल्ली में टीवी अभिनेत्री के साथ बदसलूकी टीवी सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में आरजू राठी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्राची तेहलान के साथ रोहिणी इलाके में बदसलूकी मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 5 राजद्रोह में फंसे शशि थरूर और राजदीप सरदेसाई कांग्रेस नेता डॉ. शशि थरूर और पत्रकार राजदीप सरदेसाई पर दिल्ली हिंसा में एक प्रदर्शनकारी की मौत और हिंसा भड़काने को लेकर कई राज्यों में मामले में दर्ज किए गए हैं। इन मामलों के खिलाफ उन्होंने ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 6 बिहार में महिला विधायक से भरी सभा में छेड़खानी बिहार के राजापाकर के भलुई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक स्थानीय महिला विधायक प्रतिमा कुमारी के साथ सरेआम छेड़खानी का मामला सामने आया है। 7 दिल्ली हिंसा मामले में दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा की जांच के मुद्दे पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई.इस दौरान  चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने कहा है कि सरकार मामले को देख रही है और कानून अपना काम करेगा. 8 राज्यसभा: संजय सिंह समेत तीन सांसद दिन भर के लिए निलंबित राज्यसभा में बुधवार को किसानों के मुद्दे पर हंगामा कर रहे संजय सिंह समेत आप के तीन सांसदों को दिनभर के निलंबित कर दिया गया है। 9 कोरोना फ्री होने वाला पहला राज्य बना अंडमान-निकोबार अंडमान और निकोबार आधिकारिक रूप से COVID-19 से मुक्त होने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. इस केंद्र शासित प्रदेश में फिलहाल कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है 10 बिहार सरकार :हिंसक प्रदर्शनों में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी बिहार में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अब लोगों को खासकर युवाओं को भारी पड़ सकता है। बिहार सरकार ने एक तुगलकी फरमान जारी करते हुए कहा कि राज्य में हिंसक प्रदर्शनों में शामिल होने वालों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी।  

03 फरवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed