Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
US: Tulsi Gabbard sworn in as Director of National Intelligence Know all about her in hindi
{"_id":"67ad8234c3f4e37f7605ae7d","slug":"us-tulsi-gabbard-sworn-in-as-director-of-national-intelligence-know-all-about-her-in-hindi-2025-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तुलसी गबार्ड की कहानी: मां के साथ हिंदू बनीं, गीता लेकर सांसद की शपथ ली; युद्धक्षेत्र में सहारा बने श्रीकृष्ण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तुलसी गबार्ड की कहानी: मां के साथ हिंदू बनीं, गीता लेकर सांसद की शपथ ली; युद्धक्षेत्र में सहारा बने श्रीकृष्ण
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:55 AM IST
सार
Tulsi Gabbard: अमेरिका खुफिया एजेंसी की प्रमुख बनाए जाने के बाद तुलसी गबार्ड चर्चा में हैं। आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की है। वह अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू सांसद रही हैं। इससे पहले तुलसी गबार्ड ने हाथ में पवित्र गीता लेकर सांसद की शपथ ली थी। वह योग को प्रतिदिन प्रेरणा का स्त्रोत मानती हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका के राष्ट्रपति के अतिथि गृह ‘ब्लेयर हाउस’ पहुंचने पर भारतीय-अमेरिकी प्रवासी समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की यात्रा के बाद बुधवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह चार बजे) अमेरिकी की राजधानी पहुंचे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बृहस्पतिवार को मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। दोनों नेताओं की यह बातचीत आतंकवाद और उभरते खतरों से निपटने में खुफिया सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रही।
इस बीच पीएम मोदी ने हिंदू-अमेरिकी गबार्ड को देश की शीर्ष खुफिया अधिकारी नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में गबार्ड की नियुक्ति को बुधवार को मंजूरी मिली थी। तुलसी गबार्ड पवित्र गीता लेकर सांसद की शपथ लेने वाली नेता के तौर पर सुर्खियों में रही थीं।
आइये जानते हैं कि ट्रंप की नई टीम में शामिल तुलसी गबार्ड कौन हैं? तुलसी की कहानी क्या है? उन्हें को क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
2 of 11
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा
- फोटो : PTI
तुलसी गबार्ड कौन हैं?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड को राष्ट्रीय खुफिया विभाग का निदेशक नियुक्त किया था। डोनाल्ड ट्रंप ने तुलसी गबार्ड को गर्वित रिपब्लिकन बताया और कहा कि अपनी निडर स्वभाव को वे खुफिया विभाग में भी लेकर आएंगी। ट्रंप ने कहा कि एक डेमोक्रेट पार्टी से राष्ट्रपति पद की पूर्व दावेदार होने के चलते तुलसी गबार्ड को दोनों पार्टियों में समर्थन मिलता है। मुझे उम्मीद है कि वह हमें गौरवान्वित करेंगी। तुलसी गबार्ड पहले डेमोक्रेट पार्टी में थीं लेकिन बाद में वे रिपब्लिकन पार्टी की हिस्सा बन गईं।
3 of 11
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा
- फोटो : PTI
तुलसी का परिवार भारत का नहीं पर हिंदू धर्म से गहराई से जुड़ा है
तुलसी गबार्ड का जन्म 12 अप्रैल 1981 को लेलोआलोआ, अमेरिकी समोआ (प्रशांत महासागर का द्वीप) में हुआ था। जब वह दो साल की थीं, तब उनका परिवार हवाई चला गया। फिलीपींस में दो साल को छोड़कर, उन्हें मुख्य रूप से उनके माता-पिता ने घर पर ही पढ़ाया। तुलसी के पिता माइक गबार्ड साल 2006 से अमेरिकी राज्य हवाई से सांसद हैं। माइक अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट के सदस्य हैं। तुलसी की मां का नाम कैरोल है जो एक लेक्चरर हैं। कैरोल का जन्म अमेरिकी राज्य इण्डियाना में हुआ था। तुलसी की मां हिंदू धर्म से जुड़ गईं और बाद में उनके पिता भी इसे अपनाया।
जगदगुरु सिद्धस्वरूपानंद परमहंस का भक्त बन गया गबार्ड परिवार
1970 के दशक में तुलसी के पिता माइक गबार्ड और मां कैरोल जगदगुरु सिद्धस्वरूपानंद परमहंस का भक्त बन गए। लोगों को योग का विज्ञान सिखाने वाले सिद्धस्वरूपानंद की कहानी भी बेहद ही दिलचस्प है। सिद्धस्वरूपानंद का जब 1948 में जन्म हुआ तब उनका नाम क्रिस बटलर था। उनकी आध्यात्मिक खोज किशोरावस्था में ही शुरू हो गई थी और वे मात्र 20 वर्ष की आयु में अष्टांग और कुंडलिनी योग के गुरु बन गए। बाद में जगदगुरु परम पूज्य भक्तिवेदांत स्वामी के संपर्क में आए। जगदगुरु साइंस ऑफ आइडेंटिटी फाउंडेशन के संस्थापक हैं जो हरे कृष्ण आंदोलन का एक सहायक संगठन है। वे 45 वर्षों से अधिक समय से दुनिया भर के लोगों को योग का विज्ञान सिखा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 11
तुलसी गबार्ड
- फोटो : एक्स
मां-पिता शाकाहारी बने और बच्चों को हिंदू नाम दिए
परमहंस के भक्त बनने के पिता तुलसी की मां और पिता शाकाहारी बन गए और अपने बच्चों को हिंदू नाम दिए। तुलसी की मां कैरोल गबार्ड ने 2000 तक साइंस ऑफ आइडेंटिटी फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष के रूप में काम किया और हिंदू को अपना धर्म मानती हैं।
तुलसी जब 12 साल की थीं तब उन्होंने हेल्दी हवाई गठबंधन (HHC) नाम के एक एनजीओ की सह-स्थापना की थी। इसका उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करना और व्यक्तिगत और सामुदायिक स्वास्थ्य में सुधार करना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।