फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi-Gabbard Meet: अमेरिका में पीएम मोदी की पहली अहम बैठक; खुफिया निदेशक बनते ही तुलसी गबार्ड ने की मुलाकात

Thu, 13 Feb 2025 08:19 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 13 Feb 2025 08:19 AM IST
सार

अमेरिका दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली उच्च स्तरीय बैठक तुलसी गबार्ड के साथ की। दोनों की यह मुलाकात इसलिए भी अहम रही क्योंकि पीएम मोदी से मुलाकात के ठीक पहले तुलसी गबार्ड ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी के निदेशक के रूप में शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
PM Modi Tulsi Gabbard Meet US Director of National Intelligence Swearing In President Donald Trump
अमेरिका में पीएम मोदी और तुलसी गबार्ड की बैठक, उससे पहले ट्रंप की मौजूदगी में शपथ ग्रहण - फोटो : एक्स @narendramodi / एक्स@thewhitehouse
अमेरिका में तुलसी गबार्ड को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) के रूप में शपथ दिलाई गई। अमेरिकी समयानुसार बुधवार शाम को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में तुलसी को शपथ दिलाई गई। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम गोंडी ने ओवल ऑफिस में गबार्ड को शपथ दिलाई। गबार्ड के शपथ ग्रहण समारोह का वीडियो एक्स पर शेयर किया। व्हाइट हाउस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी शपथ ग्रहण की तस्वीरें और वीडियो शेयर की गई। इस शपथ ग्रहण के बाद तुलसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने तुलसी के साथ बैठक की तस्वीरें साझा कीं।


पीएम मोदी के वाशिंगटन पहुंचने के बाद पहली अहम मुलाकात
यूएस डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (डीएनआई) तुलसी गबार्ड से मिले पीएम मोदी ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया। उन्होंने गबार्ड को नई जिम्मेदारी संभालने को लेकर शुभकानाएं और बधाई दी। शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद हुई इस अहम मुलाकात में भारत अमेरिका दोस्ती के अलग-अलग पहलुओं पर विस्तार से बातचीत हुई। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, वाशिंगटन में तुलसी गबार्ड से मुलाकात कर उनकी नियुक्ति के लिए उन्हें बधाई दी। वे हमेशा से भारत-अमेरिका दोस्ती की प्रबल समर्थक रही हैं।
 
PM Modi Tulsi Gabbard Meet US Director of National Intelligence Swearing In President Donald Trump
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा - फोटो : PTI
तुलसी गबार्ड को अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने शपथ दिलाई
अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाने का आह्वान करते हुए व्हाइट हाउस के एक्स हैंडल पर लिखा गया, 'तुलसी गबार्ड को ओवल ऑफिस में देश की अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) के रूप में शपथ दिलाई गई है। खुफिया निदेशक के रूप में शपथ से पहले सीनेट में वोटिंग
गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से की गई तमाम नियुक्तियों में तुलसी गबार्ड को सबसे विवादास्पद चयन माना गया। तुलसी को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में शपथ दिलाए जाने से पहले सीनेट में औपचारिक मतदान हुआ। वोटिंग के दौरान तुलसी के पक्ष में 52 वोट पड़े। केंटकी के रिपब्लिकन सीनेटर मिच मैककोनेल ने उनका विरोध किया। तुलसी के विरोध में 48 वोट पड़े। शपथ ग्रहण की वीडियो भी व्हाइट हाउस ने एक्स हैंडल पर शेयर की गई।
PM Modi Tulsi Gabbard Meet US Director of National Intelligence Swearing In President Donald Trump
अमेरिका में पीएम मोदी और तुलसी गबार्ड की बैठक, उससे पहले ट्रंप की मौजूदगी में शपथ ग्रहण - फोटो : एएनआई / व्हाइट हाउस ट्विटर
क्यों चर्चा में है प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौरा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि वह ट्रंप से मिलने और भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका लोगों के लाभ और हमारे ग्रह के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा अमेरिकी कैबिनेट के सदस्यों और उद्योग जगत के नेताओं से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Tulsi Gabbard Meet US Director of National Intelligence Swearing In President Donald Trump
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा - फोटो : PTI
वाशिंगटन में गर्मजोशी से हुआ पीएम मोदी का स्वागत
इससे पहले पीएम मोदी का प्रवासी भारतीयों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। ब्लेयर हाउस पहुंचने पर पीएम मोदी का अभिनंदन करते हुए लोगों ने 'भारत माता की जय' और 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। कड़ाके की ठंड के बावजूद गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, 'सर्दी के मौसम में गर्मजोशी से स्वागत। ठंड के मौसम के बावजूद, वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों ने मेरा बहुत ही खास तरीके से स्वागत किया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed