प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एनआरजी स्टेडियम में हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान जोश और जज्बे से भरपूर करीब 60 हजार भारतीय-अमेरिकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, मैं जब भी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलता हूं, उनका दोस्ताना, गर्मजोशी और ऊर्जा से भरा व्यक्तित्व पाता हूं। मैं उनके नेतृत्व, अमेरिका के प्रति उनके जुनून और अमेरिका को दोबारा महान बनाने के उनके संकल्प का भी कायल हूं। दोस्तो, हम भारत के लोग राष्ट्रपति ट्रंप से जुड़ाव महसूस करते हैं।
भारत-अमेरिका के रिश्तों को नई मजबूती देगी मोदी-ट्रंप की दोस्ती, तस्वीरों में देखें केमेस्ट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी बीच जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले से बौखलाए पाकिस्तान पर भी करारा वार किया। अमेरिकी धरती से पीएम ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर तंज कसते हुए कहा, कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें अनुच्छेद 370 से दिक्कत है। जिनसे अपना देश संभल नहीं रहा है। ये वे लोग हैं जो अशांति चाहते हैं, आतंक के समर्थक हैं, आतंक को पालते पोसते हैं, उनकी पहचान सिर्फ आप ही नहीं पूरी दुनिया अच्छे से जानती है। इन लोगों ने भारत के प्रति नफरत को ही अपनी राजनीतिक का केंद्र बना लिया है। पाक का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, अमेरिका में 9/11 हो या फिर भारत में 26/11, उसके साजिशकर्ता कहां पाए जाते हैं? उन्होेंने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक बिरादरी को आगे आने की अपील करते हुए कहा, साथियों अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए। उन्होंने कहा, आतंक के खिलाफ ट्रंप हमारे साथ हैं। इसके साथ ही मोदी ने फिर ट्रंप समेत पूरे स्टेडियम को खडे़ होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
अनुच्छेद 370 को फेयरवेल दे दिया
मोदी ने ट्रंप के सामने अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कहा, यह देश के सामने 70 साल से बड़ी चुनौती था, जिसे देश ने फेयरवेल दे दिया। अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकास से और समान अधिकारों से वंचित रखा था। इस स्थिति का लाभ आतंकवाद और अलगाववाद बढ़ाने वाली ताकतें उठा रही थीं। अनुच्छेद 370 को खत्म करके दो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश बनाए गए। जो अधिकार भारत के लोगों को था, वही अधिकार वहां के लोगों को भी मिल गया है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि हिंदुस्तान के सभी सांसदों के सम्मान के लिए खडे़ होने की अपील भी की, जिस पर लोगों ने खडे़ होकर तालियां बजाईं।
मुश्किलों का अंबार मेरे हौसलों की मीनार है
पीएम ने एक शेर पढ़ते हुए कहा, वो जो मुश्किलों का अंबार है, वही तो हमारे हौसलों की मीनार है। भारत अब चुनौतियों को टाल नहीं रहा है, बल्कि उनसे टकरा रहा है। भारत समस्याओं के पूर्ण समाधान पर ध्यान दे रहा है। भारत अब असंभव को संभव करके दिखा रहा है, बहुत कुछ इरादे साथ लेकर चल रहा है। पुरानी मान्यताओं को जड़ से खत्म कर रहा है। हम निवेश का माहौल बना रहे हैं। कॉरपोरेट टैक्स में भारी कमी करने का फैसला लिया है। बडे़ पैमाने पर एफडीआई आई है। आप भी भारत आएं और निवेश करें।
बन रही है नई हिस्ट्री और केमिस्ट्री
फिर से मंच पर आए मोदी ने उत्साहित भीड़ को देखकर कहा, ये जो दृश्य है, वह अकल्पनीय है। विशालता और भव्यता टेक्सास के स्वभाव में है। हम यहां एक नया इतिहास और भारत व अमेरिका के बीच परवान चढ़ते रिश्तों का नया रूप देख रहे हैं। यहां नई हिस्ट्री और केमिस्ट्री बन रही है। ट्रंप का यहां आना, मेरे लिए, भारत के लिए और अमेरिका में रह रहे भारतीयों और 130 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। स्टेडियम में आने वाले लोगों का स्वागत करता हूं और जो लोग यहां नहीं आ पाए, उनसे क्षमा मांगता हूं। आज ह्यूस्टन ने यह साबित कर दिया है कि वह बेहद मजबूत है।