फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाउडी मोदी: 'ट्रंप के अमेरिका' में जोश भर गई पीएम मोदी के भाषण की ये बड़ी बातें

Mon, 23 Sep 2019 02:27 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 23 Sep 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Important talk of Prime Minister Narendra Modi's speech in Houston USA
Howdy Modi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने 50000 भारतीय-अमेरिकियों के बीच कहा, मैं जब भी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलता हूं, उनका दोस्ताना, गर्मजोशी और ऊर्जा से भरा व्यक्तित्व पाता हूं। मैं उनके नेतृत्व, अमेरिका के प्रति उनके जुनून और अमेरिका को दोबारा महान बनाने उनके संकल्प का भी कायल हूं। दोस्तो, हम भारत के लोग राष्ट्रपति ट्रंप से जुड़ाव महसूस करते हैं। अबकी बार, ट्रंप सरकार।


Important talk of Prime Minister Narendra Modi's speech in Houston USA
Howdy Modi - फोटो : amar ujala

मंच पर पहुंचने से पहले ट्रंप ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। ढोल की थाप के बीच पीएम मोदी और ट्रंप मंच पर पहुंचे। दोनों के मंच पर पहुंचने के बाद दोनों देशों का राष्ट्रगान हुआ। ट्रंप की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि हमारे बीच एक बहुत ही खास मेहमान हैं। उनके परिचय की कोई जरूरत नहीं है। इस धरती पर मौजूद हर व्यक्ति उनका नाम जानता है।


 
Important talk of Prime Minister Narendra Modi's speech in Houston USA
Howdy Modi - फोटो : amar ujala

उनका नाम वैश्विक राजनीति की हर बातचीत में आता है। उनकी बातें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। सीईओ से कमांडर इन चीफ, बोर्ड रूम से ओवल ऑफिस तक उन्होंने हर जगह अपनी छाप छोड़ी है। आज वह हमारे साथ हैं।  मोदी ने कहा, मैं अमेरिका के लिए उनके पैशन को लेकर उनका प्रशंसक हूं। वह अमेरिका को फिर से महान बनाने निकले हैं। उन्होंने अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूत करके दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Important talk of Prime Minister Narendra Modi's speech in Houston USA
Howdy Modi - फोटो : amar ujala
व्हाइट हाउस में भारत का सच्चा दोस्त:
पीएम ने कहा, जब मैं पहली बार उनसे मिला था तो उन्होंने कहा था कि भारत का व्हाइट हाउस में एक सच्चा दोस्त है। आज आपकी मौजूदगी इसका सुबूत है। इन सालों में दोनों देशों ने संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। राष्ट्रपति ट्रंप आज इन संबंधों के दिल की धड़कन सुन सकते हैं।
विज्ञापन
Important talk of Prime Minister Narendra Modi's speech in Houston USA
Howdy Modi - फोटो : amar ujala
अपने परिवार से मिलाने का मिला मौका
उन्होंने कहा कि भारत में रविवार रात होने के बावजूद भी लोग टीवी सेटों से चिपके हुए हैं। वे आज इतिहास बनता देख रहे हैं। राष्ट्रपति जी, आपने मुझे 2017 में अपने परिवार से मिलाया था। आज मुझे आपको अपने परिवार से मिलाने का मौका मिला है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed