फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Population: ज्यादा बच्चे पैदा करो और लाखों कमाओ, जानें इन देशों में आबादी बढ़ाने पर क्यों मिलता है इनाम

Fri, 06 Jan 2023 02:42 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 06 Jan 2023 02:42 PM IST
सार

जापान इकलौता ऐसा देश नहीं है, जहां बच्चे पैदा करने पर सरकार की तरफ से इनाम दिया जाता है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां इस तरह की इनामी योजना चल रही है। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में और वो ऐसा क्यों कर रहे हैं इसके बारे में भी…  
 

विज्ञापन
Population: produce more children and earn millions, know why population growth is rewarded in these countries
जनसंख्या - फोटो : अमर उजाला
दुनिया की आबादी आठ सौ करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। कई देश बढ़ती आबादी से चिंतित हैं तो कई देश आबादी बढ़ाने की मुहिम चला रहे हैं। ऐसे ही देशों में एक जापान है। जापान की सरकार ने इस साल बच्चे पैदा करने के लिए परिवारों को प्रोत्साहित करने की नई योजना घोषित की है। इसके अनुसार, टोक्यो के बाहरी इलाके में जाकर बसने वालों को हर बच्चा पैदा करने पर लगभग दस लाख येन (छह लाख भारतीय रुपया) इनाम के रूप में दिया जाएगा। मतलब एक बच्चा पैदा करते ही लखपति बनने का मौका मिल रहा है। 


जापान इकलौता ऐसा देश नहीं है, जहां बच्चे पैदा करने पर सरकार की तरफ से इनाम दिया जाता है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां इस तरह की इनामी योजना चल रही है। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में और वो ऐसा क्यों कर रहे हैं इसके बारे में भी…  
 
Population: produce more children and earn millions, know why population growth is rewarded in these countries
जापान : हर बच्चे पर छह लाख रुपये
शादी के कई सालों बाद भी ज्यादातर लोग यहां बच्चे पैदा नहीं करते हैं। इसके चलते जापान में युवाओं की संख्या लगातार घटती जा रही है, जबकि बुजुर्ग बढ़ते जा रहे हैं। अब जापान में काम करने वालों की संख्या कम हो गई है। यह देश अपनी घटती आबादी के चलते परेशान है। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी लोगों पर किए गए एक नए सर्वे में पाया गया है कि 18 से 34 साल की उम्र के 70 प्रतिशत अविवाहित पुरुषों और 60 प्रतिशत अविवाहित महिलाओं की रिलेशनशिप में दिलचस्पी ही नहीं है। 30 फीसदी ऐसे जोड़े भी हैं, जिनके यहां शादी के कई सालों बाद भी बच्चे नहीं हैं। इसी के चलते यहां की सरकार बच्चे पैदा करने पर नकद इनाम देती है। हर बच्चे पर अब छह लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। जापान का बर्थ रेट महज 1.46 है, जो देश के लिए चिंता का विषय है।
 
Population: produce more children and earn millions, know why population growth is rewarded in these countries
रूस : दूसरा और तीसरा बच्चा होने पर सात लाख रुपये 
रूस में दूसरे विश्व युद्ध के बाद से जनसंख्या दर में लगातार गिरावट हुई है। अब यहां प्रति 1000 महिलाओं के मुकाबले 800 पुरुष हैं। यहां अधिकतर युवा कुंवारे हैं। शादी के बाद भी बहुत से जोड़े बच्चे नहीं करते हैं। इसके चलते सरकार ने 12 सितंबर 2007 को ‘गर्भधारण दिवस’ घोषित कर दिया था। इस दिन की छुट्टी रहती है, ताकि लोग बच्चे पैदा करने पर फोकस कर सकें। इसके अलावा जो महिलाएं इस दिन के ठीक नौ माह बाद बच्चे को जन्म देती हैं उन्हें कार और इलेक्ट्रॉनिक सामान गिफ्ट किए जाते हैं। रूस सरकार ने एक और योजना की शुरुआत की है। इसके अनुसार, दूसरा या तीसरा बच्चा पैदा करने वाली महिला को नौ हजार डॉलर यानी करीब सात लाख रुपये दिए जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Population: produce more children and earn millions, know why population growth is rewarded in these countries
इटली : बच्चों का पूरा खर्च सरकार उठाती है
इटली में भी युवाओं की जनसंख्या काफी तेजी से घटती जा रही है। यही कारण है कि यहां की सरकार ने घटती आबादी को लेकर चिंता जाहिर की है। यहां प्रति महिला फर्टिलिटी रेट महज 1.43 है, जो यूरोप के औसत 1.58 से भी कम है। सरकार ने कई योजना बनाई है, जिसके जरिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पैदा करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। यहां बच्चा पैदा करने वालों को अगर आर्थिक मदद की जरूरत होती है तो सरकार बच्चों का पूरा खर्च उठाती है। 
 
विज्ञापन
Population: produce more children and earn millions, know why population growth is rewarded in these countries
रोमानिया : यहां बच्चा न पैदा करने वालों से ज्यादा टैक्स लिया जाता है
सन 1990 के बाद से रोमानिया में जन्मदर लगातार कम हो रही है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, वर्ष 2018 में यहां जनसंख्या की वृद्धि दर -0.50 % है। यहां के हालात इस कदर बिगड़ रहे हैं कि सरकार ने बच्चे न पैदा करने वाले दंपत्तियों पर ज्यादा टैक्स लगाना शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जो दंपत्ति बच्चे पैदा नहीं करती है, उन्हें 20 प्रतिशत ज्यादा टैक्स देना पड़ता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed