Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Pope Francis Funeral Photos: Cardinals perform rite of burial for Pope Francis at Rome St Mary Major Basilica
{"_id":"680dafc8d0f03454cb069576","slug":"pope-francis-funeral-photos-cardinals-perform-rite-of-burial-for-pope-francis-at-rome-st-mary-major-basilica-2025-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pope Francis: पोप के अंतिम संस्कार की तस्वीरें; बेसिलिका में दफनाए गए, राष्ट्रपति मुर्मू समेत दो लाख लोग शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pope Francis: पोप के अंतिम संस्कार की तस्वीरें; बेसिलिका में दफनाए गए, राष्ट्रपति मुर्मू समेत दो लाख लोग शामिल
विश्व के नेताओं और कैथोलिक अनुयायियों ने शनिवार को सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार कर विदाई दी। इस दौरान पोप के रूप में उनकी प्राथमिकताएं और पादरी के रूप में उनकी इच्छाएं याद की गई।
Trending Videos
2 of 11
पोप फ्रांसिस
- फोटो : PTI
पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार कार्यक्रम सेंट पीटर्स स्क्वायर में शुरू हुआ। शोक मनाने के लिए लोग शनिवार को सुबह-सुबह स्क्वायर क्षेत्र में जुटे। सेंट पीटर्स बेसिलिका से फ्रांसिस के ताबूत को स्क्वायर में वेदी के सामने लाने के लिए जुलूस की शुरुआत के संकेत के तौर पर घंटियां बजाई गईं।
3 of 11
पोप फ्रांसिस
- फोटो : PTI
राष्ट्रपतियों और राजकुमारों ने सेंट पीटर स्क्वायर में भाग लिया, जबकि हजारों कैदी और प्रवासी बेसिलिका में पहुंचे, जहां उन्हें दफन किया गया। पोप के अंतिम संस्कार में करीब दो से ढाई लाख लोग शामिल हुए। जब फ्रांसिस के साधारण ताबूत को सेंट पीटर बेसिलिका से बाहर लाया गया तो शोक मनाने वाले लोग धार्मिक गीत गाते हुए सेल्फी ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
पोप फ्रांसिस
- फोटो : PTI
गत वर्ष वेटिकन के रीति-रिवाजों को संशोधित और सरल बनाने के दौरान फ्रांसिस ने खुद ही अंतिम संस्कार की कोरियोग्राफी की थी। उनका उद्देश्य पोप की भूमिका को एक मात्र पादरी के रूप में दिखाना था, न कि 'इस दुनिया के एक शक्तिशाली व्यक्ति' के रूप में। पोप को श्रद्धांजलि देने दुनिया के कई नेता आए। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के महाराजा आदि शामिल थे।
ट्रंप-जेलेंस्की समेत गणमान्य लोग शामिल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सहित गणमान्य लोग वेदी के एक तरफ बैठे थे और लाल वस्त्र धारण किए कार्डिनल दूसरी ओर बैठे थे। ट्रंप और जेलेंस्की ने इस दौरान निजी बातचीत भी की और कहा कि यह काफी अच्छी रही। विवरण बाद में दिया जाएगा। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया भी थीं। आउटडोर सेवा के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कुछ ही दूर, अग्रिम पंक्ति में थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।