फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Iran: ईरानी बंदरगाह पर मिसाइल ईंधन शिपमेंट में क्या हुआ, अब तक कितनों की जान गई? जानिए क्यों और कैसे हुई घटना

Sun, 27 Apr 2025 09:15 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 27 Apr 2025 09:15 AM IST
सार

Massive Explosion In Iran: ईरान के बंदर अब्बास शहर में शनिवार को भीषण विस्फोट हुआ। इसमें अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है और 750 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। रजई बंदरगाह में हुए विस्फोट से ठीक पहले वहां भीषण आग लगी। इसके बाद लाल रंग का धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। इससे पता चलता है कि विस्फोट में कोई रासायनिक पदार्थ भी शामिल था। आइए जानते हैं मामले से जुड़े सभी सवालों के जवाब...

विज्ञापन
Massive explosion at Iranian port linked to missile fuel shipment kills Dozens, injures Thousands Know all abo
ईरान में भीषण धमाका - फोटो : Amar Ujala

दक्षिणी ईरान में शनिवार को एक बंदरगाह में भीषण विस्फोट हुआ। इसके बाद वहां भयानक आग लग गई। विस्फोट का कथित तौर पर मिसाइल प्रोपेलेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक पदार्थ की खेप से संबंध बताया जा रहा है। विस्फोट में 40 लोगों की मौत हो गई और करीब 750 लोग घायल हो गए। शहीद राजाई बंदरगाह पर हुए विस्फोट के कुछ घंटों बाद हेलीकॉप्टरों ने भड़की आग पर हवा से पानी फेंका। विस्फोट ठीक उसी समय हुआ जब ईरान और अमेरिका शनिवार को ओमान में तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर तीसरे दौर की वार्ता के लिए मिले थे।

Massive explosion at Iranian port linked to missile fuel shipment kills Dozens, injures Thousands Know all abo
ईरान में भीषण धमाका - फोटो : Amar Ujala

सबसे पहले जानते हैं कि क्या हुआ और कितने हताहत हुए...
ईरान के बंदर अब्बास शहर में शनिवार को भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, अभी तक इस धमाके में 40 लोगों की मौत और 700 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विस्फोट बंदर अब्बास शहर के रजई बंदरगाह पर हुआ है।

Massive explosion at Iranian port linked to missile fuel shipment kills Dozens, injures Thousands Know all abo
ईरान में भीषण धमाका - फोटो : Amar Ujala

अब जानिए कहां हुई घटना...
विस्फोट बंदर अब्बास शहर के शाहिद रजई बंदरगाह पर हुआ। होर्मोजगन प्रांत में शाहिद रजई बंदरगाह ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 1,050 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में होर्मुज जलडमरूमध्य पर स्थित है। यह फारस की खाड़ी का संकरा मुहाना है। इसके जरिए सभी तेल व्यापार का 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है।

यह भी पढ़ें- Indian Army: डर की वजह से छटपटा रहा पाकिस्तान, एलओसी पर लगातार तीसरे दिन फायरिंग; भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Massive explosion at Iranian port linked to missile fuel shipment kills Dozens, injures Thousands Know all abo
ईरान में भीषण धमाका - फोटो : Amar Ujala

घटना के बाद किसने, क्या कहा?
ईरान में किसी ने भी सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि विस्फोट किसी हमले से हुआ। हालांकि, वार्ता का नेतृत्व करने वाले ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी बुधवार को स्वीकार किया कि हमारी सुरक्षा सेवाएं वैध प्रतिक्रिया को भड़काने के लिए तोड़फोड़ और हत्या के प्रयासों के पिछले उदाहरणों को देखते हुए हाई अलर्ट पर हैं। ईरान के आंतरिक मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने राज्य मीडिया को हताहतों की संख्या बताई, लेकिन इस बारे में बहुत कम जानकारी है कि बंदर अब्बास के ठीक बाहर आग कैसे लगी, जो शनिवार रात तक जलती रही और कथित तौर पर अन्य कंटेनरों में भी विस्फोट हुआ।

विज्ञापन
Massive explosion at Iranian port linked to missile fuel shipment kills Dozens, injures Thousands Know all abo
ईरान में भीषण धमाका - फोटो : Amar Ujala

क्यों हुई इतनी भीषण घटना?
बंदरगाह पर मार्च में चीन से आया सोडियम परक्लोरेट नामक रॉकेट ईंधन जमा किया गया था। यह रासायनिक ईंधन ईरान की मिसाइलों के लिए लाया गया था। धमाका इस खतरनाक ईंधन को गलत तरीके से रखने और संभालने की वजह से हुआ। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान ने बंदरगाह से रसायनों को क्यों नहीं हटाया? खास तौर पर 2020 में बेरूत बंदरगाह विस्फोट के बाद। सैकड़ों टन अत्यधिक विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में 200 से अधिक लोग मारे गए थे और 6,000 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हालांकि, इस्राइल ने ईरानी मिसाइल साइटों को निशाना बनाया, जहां तेहरान ठोस ईंधन बनाने के लिए औद्योगिक मिक्सर का उपयोग करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed