फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi US Visit: प्रचंड ठंड में गर्मजोशी से स्वागत, अपने प्रधानमंत्री को देख खिले भारतीय प्रवासियों के चेहरे

Thu, 13 Feb 2025 08:00 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 13 Feb 2025 08:00 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ऐसे वक्त हो रही है, जब ट्रंप 20 जनवरी को पद संभालने के बाद विभिन्न देशों से आयात किए जाने वाले सामान पर शुल्क लगाने की धमकी दे रहे हैं। पीएम मोदी की यात्रा से पहले पंजाब के 30 लोगों सहित 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान पांच फरवरी को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा था।

विज्ञापन
US: Prime Minister Narendra Modi lands in Washington DC to a warm welcome See Photos
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर गुरुवार सुबह (भारतीय समयानुसार) वॉशिंगटन पहुंचे। इस दौरान वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यहां पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'सर्दी के मौसम में गर्मजोशी से स्वागत। ठंड के मौसम के बावजूद, वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों ने मेरा बहुत ही विशेष स्वागत किया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।'

US: Prime Minister Narendra Modi lands in Washington DC to a warm welcome See Photos
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा - फोटो : PTI

इससे पहले पीएम मोदी बुधवार को फ्रांस के मारसेई से अमेरिका के लिए रवाना हुए। यह उनकी दो देशों की यात्रा का दूसरा चरण है। वह 10 फरवरी को फ्रांस पहुंचे थे। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ व्यक्तिगत और प्रतिनिधिमंडल स्तर पर द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वह उन चंद विश्व नेताओं में शामिल हैं, जो ट्रंप के 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करने के बाद अमेरिका की यात्रा कर रहे हैं।

US: Prime Minister Narendra Modi lands in Washington DC to a warm welcome See Photos
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा - फोटो : PTI

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की बैठक में कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। विदेश नीति पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों ने संकेत दिया है कि कुछ संवेदनशील मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है। हालांकि, पीएम मोदी की यात्रा के दौरान क्या एजेंडा होगा? इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
US: Prime Minister Narendra Modi lands in Washington DC to a warm welcome See Photos
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ऐसे वक्त हो रही है, जब ट्रंप 20 जनवरी को पद संभालने के बाद विभिन्न देशों से आयात किए जाने वाले सामान पर शुल्क लगाने की धमकी दे रहे हैं। पीएम मोदी की यात्रा से पहले पंजाब के 30 लोगों सहित 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान पांच फरवरी को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा था। यह अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत ट्रंप प्रशासन द्वारा निर्वासित किया जाने वाला भारतीयों का पहला जत्था था।

विज्ञापन
US: Prime Minister Narendra Modi lands in Washington DC to a warm welcome See Photos
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा - फोटो : PTI

पीएम मोदी अमेरिका में व्यापारिक नेताओं और भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे। इससे पहले विदेश सचिव ने कहा था कि व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा सहयोग, आतंकवाद-निरोध, हिंद-प्रशांत सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों सहित कई क्षेत्रों में दोनों देशों के हितों में स्पष्ट समानता है। अमेरिका में 54 लाख की आबादी वाला भारतीय समुदाय है और अमेरिकी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे 3,50,000 से अधिक भारतीय छात्र इस संबंध को और मजबूत करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed