फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Jr's wedding celebration partially funded by Russian oligarch, couple confirms

ट्रंप जूनियर की शादी: क्या पुतिन के करीबी ने उठाया था जश्न का खर्च? आलोचनाओं पर जोड़े ने क्या कहा

Tue, 15 Sep 2026 04:33 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 15 Sep 2026 04:33 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी के बाद हुए जश्न का कुछ खर्च पुतिन के करीबी कारोबारी उमर क्रेमलेव ने उठाया था। ट्रंप जूनियर और उनकी पत्नी ने इसकी पुष्टि की है। शादी के जश्न का खर्च रूसी कारोबारी ने क्यों उठाया, क्या है पूरा मामला? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
Donald Trump Jr's wedding celebration partially funded by Russian oligarch, couple confirms
बेटिना ट्रंप, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/इंस्टाग्राम/बेटिना ट्रंप

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बहू बेटिना ने सोमवार को  बताया कि उनकी मई में हुई शादी के जश्न का कुछ खर्च रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी व्यक्ति ने उठाया था। बेटिना ने इंस्टाग्राम पर पति डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के साथ जारी साझा बयान में उमर क्रेमलेव को अपना करीबी दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि क्रेमलेव ने शादी के बाद उनके लिए दो खास रातों के जश्न का खर्च उठाया था। 
विज्ञापन


बेटिना ने क्या कहा?
बेटिना ने कहा कि यह दोस्त की ओर से शादी का बहुत बड़ा तोहफा था। उन्होंने कहा कि इसके लिए दोनों बेहद आभारी थे और आज भी हैं।

रिपोर्ट में क्या दावा हुआ?
जांच करने वाली गैर-लाभकारी वेबसाइट प्रोपब्लिका ने सोमवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की। रिपोर्ट के मुताबिक, बहामास में ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन की शादी का बड़ा हिस्सा उमर क्रेमलेव ने खर्च किया था। क्रेमलेव रूसी कारोबारी हैं। वह इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रमुख भी हैं।
विज्ञापन


कितना खर्च किया गया?
रिपोर्ट के मुताबिक, क्रेमलेव ने शादी के लिए सैकड़ों हजार डॉलर खर्च किए। उन्होंने तीन दिन के कार्यक्रम के लिए दो निजी द्वीपों में से एक को किराये पर लिया। आतिशबाजी का खर्च भी उन्होंने ही दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी कब हुई थी?
बेटिना ने बताया कि उनकी शादी एक निजी समारोह में हुई थी। इसमें केवल दोनों के परिवार के लोग शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि इसके बाद होने वाला पूरा सप्ताहांत पहले से ही दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए तय था।

क्या यह शादी का कार्यक्रम था?
बेटिना के मुताबिक, यह सप्ताहांत पहले से ही दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए तय था। इसे शादी का कार्यक्रम नहीं बनाया गया था। उन्होंने कहा कि जब शादी की पहली योजना बदल गई, तो दोनों ने उससे पहले ही शादी कर ली। इसके बाद वे पहले से तय कार्यक्रम में नए शादीशुदा जोड़े के रूप में शामिल हुए।

बेटिना ने आलोचना पर क्या कहा?
बेटिना ने कहा कि निजी और खुशी के मौके को सिर्फ इसलिए राजनीतिक या गलत रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि किसी व्यक्ति की पहचान या उसका देश अलग है। उन्होंने कहा कि दोस्ती के पीछे राजनीतिक वजह होना जरूरी नहीं है। किसी की मदद का मतलब यह भी नहीं है कि उसके पीछे कोई मकसद जरूर हो। उन्होंने कहा कि कभी-कभी शादी का तोहफा सिर्फ शादी का तोहफा होता है।

ये भी पढ़ें: ब्रिटेन से आजादी...: वेल्स, स्कॉटलैंड व उत्तरी आयरलैंड मिलकर करेंगे काम; क्या अलग देश की मांग होगी तेज?

उमर क्रेमलेव कौन हैं?
इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के मुताबिक, क्रेमलेव को हाल ही में पुतिन ने 'ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप' से सम्मानित किया था। चीनी सरकारी मीडिया के हवाले से प्रोपब्लिका ने बताया कि क्रेमलेव चीन के दौरे पर रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ पुतिन के साथ भी गए थे।

ट्रंप जूनियर के रूस से क्या संबंध रहे हैं?
ट्रंप जूनियर के रूस से संबंध पहले भी जांच के दायरे में रहे हैं। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उनकी रूस की वकील नतालिया वेसलनित्स्काया से मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात ट्रंप टावर में हुई थी। इस पर संघीय एजेंसियों और कांग्रेस की जांच में काफी सवाल उठे थे। जांच इस बात को लेकर थी कि क्या ट्रंप के चुनाव अभियान ने रूस के साथ मिलकर चुनाव में दखल देने की कोशिश की थी।


उस मुलाकात में क्या हुआ था?
उस मुलाकात को हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ संभावित नुकसान पहुंचाने वाली जानकारी हासिल करने का मौका बताया गया था। उस समय हिलेरी क्लिंटन डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार थीं। जांच में यह भी देखा गया कि क्या रूस ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव जिताने में मदद करने के लिए ऐसी कोशिशें की थीं।

यह मामला अभी क्यों चर्चा में है?
शादी का यह खर्च ऐसे समय सामने आया है, जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता कराने का वादा कर चुके हैं। हालांकि, अब तक वह ऐसा समझौता कराने में सफल नहीं हुए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed