{"_id":"5d689b8e8ebc3e016f0b0dae","slug":"largest-private-fleet-of-110-fighter-jets-in-world-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश और श्रीलंका से भी ज्यादा हैं इस शख्स के पास लड़ाकू विमान, बेड़े में एफ-16 भी है शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश और श्रीलंका से भी ज्यादा हैं इस शख्स के पास लड़ाकू विमान, बेड़े में एफ-16 भी है शामिल
दुनिया में जब भी किसी देश की सामरिक शक्ति की गणना की जाती है तो उसमें संबंधित देश की वायु शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रांस के एक शख्स के पास बांग्लादेश और श्रीलंका से भी ज्यादा लड़ाकू विमान मौजूद हैं।
2 of 11
प्राइवेट लड़ाकू विमान
- फोटो : Quirk Du Jour Facebook
जी हां, फ्रांस के बिओने टाउन में रहने वाले 87 वर्षीय मिशेल पोंट के पास दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्लीट है जिसमें 110 लड़ाकू विमान शामिल हैं। ग्लोबल फायर इंडेक्स 2019 के अनुसार बांग्लादेश के पास कुल 90 लड़ाकू विमान हैं जबकि श्रीलंका के पास कुल 76 एयरक्राफ्ट हैं जिसमें हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं।
3 of 11
प्राइवेट लड़ाकू विमान
- फोटो : सोशल मीडिया
मिशेल पोंट के विमानों के फ्लीट में हाल में ही अमेरिका का अत्याधुनिक एफ-16 भी शामिल हुआ है। वह दुनिया में अकेले ऐसे शख्स हैं जिनके पास इतनी बड़ी संख्या में हवाई जहाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
प्राइवेट लड़ाकू विमान
- फोटो : सोशल मीडिया
मिशेल पेशे से पायलट रह चुके हैं। अपने गार्डन में लड़ाकू जहाजों की इतनी बड़ी संख्या रखने के कारण इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। हालाकि इसमें से कोई भी विमान उड़ान भरने की स्थिति ( फ्लाइवे कंडीशन) में नहीं है।
विज्ञापन
5 of 11
प्राइवेट लड़ाकू विमान
- फोटो : सोशल मीडिया
उनके इस प्राइवेट म्यूजियम को देखने के लिए हर साल लगभग 40 हजार पर्यटक पहुंचते हैं। इससे होने वाली कमाई से वह नए फाइटर प्लेन को खरीदते हैं। जिससे उनके बेड़े में विमानों की संख्या बढ़ सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।