फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उषा चिलुकुरी वेंस: महज 39 साल की आयु में बदली कामयाबी की परिभाषा, उपराष्ट्रपति बने पति से पहली बार कैसे मिलीं?

Sat, 25 Jan 2025 05:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 05:34 AM IST
सार

उषा चिलुकुरी वेंस अमेरिका की द्वितीय महिला बनने वाली पहली भारतीय अमेरिकी, पहली हिंदू और पहली एशियाई हस्ती हैं। उपराष्ट्रपति बने पति जेडी वेंस की सफलता में इनका अहम योगदान है।

विज्ञापन
know Usha Chilukuri Vance USA second lady life story first meeting with husband JD vance now US Vice President
जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस के साथ। - फोटो : एएनआई / एक्स @brandonpromo

अमेरिका के नए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भारतवंशी पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस कानून की दुनिया में मशहूर वकील की पहचान भी रखती हैं। उषा कुशल वक्ता हैं और स्कूल में बांसुरी भी बजाती थीं। हिंदू रीति-रिवाज और शाकाहार की इतनी बड़ी प्रशंसक हैं कि अपने पति को भी शाकाहारी बना दिया। खुद ट्रंप ने जिन्हें जेडी वेंस से भी ज्यादा काबिल बताया, वह वही उषा चिलुकुरी वेंस हैं।



जेडी वेंस को जुलाई 2024 में डोनाल्ड ट्रंप ने अपना उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया, तो सबकी निगाहें उनकी पत्नी भारतीय मूल की उषा चिलुकुरी वेंस पर थीं, जिनके बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद कहा कि वह जेडी वेंस से भी ज्यादा होशियार हैं। उषा अमेरिका की द्वितीय महिला बनने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी, पहली हिंदू और पहली एशियाई अमेरिकी शख्सियत बन गई हैं। ये उपलब्धियां तो उन्हें जेडी वेंस की पत्नी होने पर स्वत: ही हासिल हो गई हैं, लेकिन उषा की खुद की भी पहचान और व्यक्तित्व है। वह हिंदू परिवार में पैदा हुईं, लेकिन एक ईसाई धर्म में शादी करने के बावजूद उन्होंने अपनी संस्कृति और धर्म को नहीं छोड़ा। मीडिया में और सार्वजनिक मंचों पर भी वह कहती आई हैं, ‘मुझे हिंदू होने पर गर्व है। मेरे माता-पिता के दिए संस्कार ही मेरी प्रेरणा हैं।’

know Usha Chilukuri Vance USA second lady life story first meeting with husband JD vance now US Vice President
जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस - फोटो : एक्स/द व्हाइट हाउस
शुरुआत
बीती छह जनवरी को अपना 39वां जन्मदिन मनाने वाली उषा का जन्म 1986 में कैलिफोर्निया के सैन डिएगो काउंटी में हुआ था। उनके बचपन का नाम उषा बाला चिलुकुरी था। उनके पिता राधाकृष्णन और मां लक्ष्मी सत्तर के दशक में आंध्र प्रदेश से अमेरिका जाकर बस गए और वहां की नागरिकता हासिल कर ली। उषा ने माउंट कार्मल हाईस्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए व कानून में डॉक्टरेट, तो कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से आधुनिक इतिहास में एमफिल किया है।
know Usha Chilukuri Vance USA second lady life story first meeting with husband JD vance now US Vice President
जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस के साथ। - फोटो : x/jd-vance

वकील और संपादक
उषा ने कानून की डिग्री हासिल करने के बाद 2013 से 2018 के बीच कई जजों के लिए बतौर क्लर्क काम किया और बाद में यूएस लॉ फर्म मुंगेर, टोल्स एंड ओल्सन एलएलपी में नामी वकील बन गईं। उन्होंने अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट के साथ भी काम किया है। जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने सक्रिय वकालत छोड़ने का निर्णय लिया। उषा ‘येल जर्नल ऑफ लॉ एंड टेक्नोलॉजी’ की प्रबंध संपादक, ‘द येल लॉ जर्नल’ की कार्यकारी विकास  संपादक रह चुकी हैं। उषा ने वर्ष 2014 में डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्यता भी ली थी, लेकिन बाद में वह रिपब्लिकन बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know Usha Chilukuri Vance USA second lady life story first meeting with husband JD vance now US Vice President
जेडी वेंस और उनके परिवार के साथ डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

जेडी वेंस से पहली मुलाकात
उषा और जेडी वेंस की मुलाकात येल यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों को कानून का पाठ पढ़ाने वाली और विवादित पुस्तक बैटल हाइमन ऑफ द टाइगर मदर की लेखिका एमी चुआ ने उषा और जेडी की जोड़ी को ‘बिल्कुल विपरीत’ बताया था। दोनों ने वर्ष 2014 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। उनके दो बेटे इवान, विवेक और एक बेटी मीराबेल है। उषा हिंदू धर्म का पालन करती हैं। जेडी वेंस की आत्मकथा हिलीबिली एलेगी, जो वर्ष 2016 की बेस्ट सेलर पुस्तकों में रही, को लिखने के लिए उषा ने ही उन्हें प्रेरित किया था। इस किताब के आधार पर 2020 में रॉन हावर्ड ने फिल्म बनाई थी, जिसमें उषा का किरदार स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म की भारतीय अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने निभाया था।

विज्ञापन
know Usha Chilukuri Vance USA second lady life story first meeting with husband JD vance now US Vice President
पति जेडी वेंस के साथ उषा वेंस - फोटो : एएनआई

गीता की अंग्रेजी व्याख्या
उषा का पूरा परिवार पढ़ा-लिखा है। उषा के दादा रामा शास्त्री आईआईटी, मद्रास में भौतिकी के प्रोफेसर थे, तो 96 साल की दादी शांतम्मा चिलुकुरी अब भी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से दूर कॉलेज में भौतिकी पढ़ाने जाती हैं। दादी ने श्रीमद्भगवद्गीता की अंग्रेजी व्याख्या भी की है। पिता राधाकृष्णन ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई आईआईटी, मद्रास से ही की, तो मां लक्ष्मी मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट हैं। उनकी एक बहन श्रेया हैं। अमेरिका जाकर भी उषा के परिवार ने अपने संस्कारों और धर्म को नहीं छोड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed