ईरान ने सोमवार को भारत का आभार जताया कि उसने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई के जनाजे में एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भेजा। ईरान ने कहा, यह एक ऐसा कदम है, जिसे ईरानी लोग कभी नहीं भूलेंगे।
2 of 7
अली खामेनेई का अंतिम विदाई समारोह
- फोटो : पीटीआई
ईरानी दूतावास ने क्या कहा?
भारत में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक बयान साझा किया। इसमें लिखा गया, 'इस्लामी गणराज्य ईरान का दूतावास भारत सरकार और भारत की जनता के प्रति हार्दिक आभार और सच्ची सराहना व्यक्त करता है, विशेष रूप से उस आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के प्रति जो भारत सरकार और जनता की ओर से अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में शामिल हुआ और उन्हें श्रद्धांजलि दी।'
3 of 7
अली खामेनेई के अंतिम विदाई समारोह में सैकड़ों लोग हुए शामिल
- फोटो : पीटीआई
बयान में आगे कहा गया, 'शोक समारोह में भारत के राजनेताओं, संसद सदस्यों, विद्वानों, बुद्धिजीवियों तथा विविध धर्मों व धर्मगुरुओं की गरिमामयी मौजूदगी ने हमारे दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों को दर्शाया। इस राष्ट्रीय शोक के समय यह मौजूदगी ईरान के लोगों के साथ पारस्परिक सम्मान और सच्ची एकजुटता की एक मजबूत अभिव्यक्ति भी रही।
ये भी पढ़ें: नेतन्याहू के भारत समर्थन वाले बयान पर सरकार पर बरसी कांग्रेस, कहा- 'विश्वगुरु' की चुप्पी अस्वीकार्य
4 of 7
तेहरान में अली खामेनेई के सम्मान में लगा बैनर
- फोटो : पीटीआई
इसमें आगे कहा गया, ईरान के लोग इस मित्रता, करुणा और सम्मान के इस भाव को कभी नहीं भूलेंगे। वे इसे ईरान और भारत के बीच स्थायी संबंधों के एक प्रमाण के रूप में देखते हैं और इसे हमारे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता को और मजबूत करने की एक नींव मानते हैं।
5 of 7
अली खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए सैकड़ों लोग
- फोटो : पीटीआई
बयान में कहा गया, ईरान का दूतावास भारत में एक बार फिर उन सभी भारतीय अधिकारियों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों और भारत की महान जनता के प्रति अपनी सच्ची कृतज्ञता व्यक्त करता है, जिन्होंने इस शोक में ईरान के लोगों के साथ खड़े होकर अपनी संवेदना प्रकट की।