हवाई सफर अपने आप में रोमांचक अनुभव होता है। अब तक आपने कितनी लंबी हवाई यात्रा की है, तीन से पांच घंटे, 10 घंटे या फिर 15 घंटे! लेकिन क्या आपको मालूम है कि ऑस्ट्रेलियन एयरलाइन क्वांटस एयरवेज दुनिया की सबसे लंबी उड़ान की टेस्टिंग कर रही है। इस यात्रा के दौरान यात्री 19 घंटे फ्लाइट में रहेंगें। बैठने के बाद यात्री 19 घंटे हवा में रहेंगे।
जानें, अभी दुनिया की 5 सबसे लंबी उड़ानें कौन सी हैं:
सिंगापुर से न्यूयॉर्क: 16,737 किलोमीटर, 17 घंटे 25 मिनट
2 of 6
सिंगापुर एयरलाइंस (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
सिंगापुर से अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी का सफर 16 हजार 737 किलोमीटर लंबा है। पिछले वर्ष अक्टूबर में शुरू हुई यह फ्लाइट नॉन स्टॉप 17 घंटे 25 मिनट में यह सफर पूरा करती है। यह उड़ान भरने वाली सिंगापुर एयरलाइंस की यह फ्लाइट दुनिया की सबसे लंबी फ्लाइट होने का दावा करती है।
दोहा से ऑकलैंड: 14,535 किलोमीटर, 17 घंटे 30 मिनट
3 of 6
कतर एयरलांइस
- फोटो : Qatar Airlines
कतर एयरवेज की फ्लाइट दोहा से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर का सफर तय करती है। यह सफर 14 हजार 535 किलोमीटर लंबा होता है। ऑकलैंड से कतर तक सफर करने में यह 17 घंटे 30 का मिनट का समय लेती है। इस दौरान यह 10 टाइम जोन को पार करती है।
पनामा से दुबई: 13,825 किलोमीटर का सफर
4 of 6
एयरलाइन एमिरेट्स
- फोटो : BBC
अमेरिकी महाद्वीप के पनामा से दुबई के बीच चलने वाली एयरलाइन एमिरेट्स अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए आठ हजार 590 मील यानी कि लगभग 13,825 किलोमीटर का सफर तय करती है। नॉनस्टॉप फ्लाइट के नजरिए से बोइंग 777-200LR फ्लाइट सबसे लंबी दूरी की फ्लाइट भी मानी जाती है।
डलास से सिडनी: 13,805 किलोमीटर, 16 घंटे 55 मिनट
5 of 6
क्वांटास एयरवेज
- फोटो : PTI
अमेरिका के टेक्सास राज्य के शहर डलास से ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी तक चलने वाली एयरलाइन क्वांटास अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए आठ हजार 578 मील यानी 13 हजार 805 किलोमीटर का सफर तय करती है, जिसे पूरा करने में 16 घंटे 55 मिनट लगते हैं। साल 2014 से शुरू इस एयरबस का नाम A380-800 है।