फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-मुंबई नहीं, ये हैं न्यूयॉर्क की सड़कें: अमेरिका में हेनरी चक्रवात से पहले जबरदस्त बारिश, 5.5 करोड़ लोग खतरे के दायरे में

Sun, 22 Aug 2021 04:23 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 22 Aug 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
Hurricane Henri flooding New york city streets, subways
चक्रवात हेनरी - फोटो : social media

अमेरिका में हेनरी चक्रवात के दस्तक देने से पहले न्यूयॉर्क शहर में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश और तूफान के कारण यहां की सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। वहीं तेज हवाओं के कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। सड़क पर जमा पानी में कई गाड़ियां तैरती दिखीं। यहां की स्थिति भारत के मुंबई और दिल्ली से भी बदतर हो गई है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस बीच अमेरिकी मौसम विभाग के अनुसार हेनरी चक्रवाती तूफान की गति लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है और इसके कारण लगभग 5.5 करोड़ लोग प्रभावित हो सकते हैं। इस खतरनाक चक्रवाती तूफान के मद्देनजर शहर के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। 

Hurricane Henri flooding New york city streets, subways
चक्रवाती तूफान हेनरी का असर - फोटो : social media

रविवार के लिए निर्धारित कम से कम 400 उड़ानें पहले ही उत्तरपूर्व में रद्द कर दी गई हैं। वहीं न्यू जर्सी में अचानक आई बाढ़ के बाद सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं जबकि बाढ़ के कारण ब्रुकलिन क्वींस एक्सप्रेसवे को दोनों दिशाओं से बंद कर दिया गया है।

Hurricane Henri flooding New york city streets, subways
चक्रवात हेनरी के कारण भारी बारिश - फोटो : social media

शहर में बिजली गिरने और मूसलाधार बारिश के कारण पर्यटकों को तुरंत सेंट्रल पार्क छोड़ने के लिए कहा गया है। वहीं न्यूयॉर्क राज्य और आसपास के क्षेत्रों में पहले ही आपातकाल की घोषणा की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hurricane Henri flooding New york city streets, subways
चक्रवात हेनरी के आने से पहले भारी बारिश - फोटो : Social media
चक्रवात हेनरी की चेतावनी के बाद शनिवार को किराने की दुकान पर लोगों की लंबी कतार भी देखी गई। वहीं कई लोग जल्दबाजी में सामान लेने के लिए आपस में हाथापाई भी कर ली। वहीं कुछ गैस स्टेशन से कुछ ही देर में सभी ईंधन से बिक गए।
विज्ञापन
Hurricane Henri flooding New york city streets, subways
रेल सेवा प्रभावित - फोटो : social media

ओजोन पार्क स्थित एक भूमिगत मेट्रो स्टेशन में भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित हो गई। जबकि ब्रुकलिन में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भर गया। वहीं अधिकारियों के अनुसार शहर में इस तूफान के कारण कुछ दिनों तक बिजली भी प्रभावित रह सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed