फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान की फजीहत का वीडियो वायरल, इमरान की कुर्सी पर बैठी टिकटॉक गर्ल

Fri, 25 Oct 2019 01:32 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 25 Oct 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Harim Shah tik-tok star sitting on Pakistan Prime Minister's chair video viral
हरीम शाह - फोटो : social media
पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉक सितारा गर्ल हरीम शाह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार वह इस वजह से ज्यादा चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने अपना वीडियो पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के कांफ्रेंस रूम में इमरान खान की कुर्सी पर शूट किया है। हरीम का यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे साझा करके लोग पाकिस्तान की इमरान खान सरकार का मजाक उड़ा रहे हैं।
Harim Shah tik-tok star sitting on Pakistan Prime Minister's chair video viral
हरीम शाह - फोटो : social media
टिकटॉक गर्ल उच्च सुरक्षा वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में मस्ती करती घूम रही हैं। वह थोड़ी देर बाद बैठ जाती हैं जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आधिकारिक रूप से बैठते हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में पंजाबी और हिंदी गानों की धुन सुनाई दे रही है। हरीम ने कहा, ‘मैं नैशनल असेंबली भी गई थी। वहां मैंने अपना पास लिया और सही तरीके से ही वहां दाखिल हुई। मुझे वहां किसी सुरक्षा कर्मचारी ने नहीं रोका, मुझे कोई रुकावट नहीं मिली, किसी ने मेरी मदद नहीं की और मैं खुद ही वहां गई थी।’ हरीम के वीडियो पर लोग नाराजगी ही नहीं जता रहे हैं बल्कि इमरान खान की सरकार का मजाक भी उड़ा रहे हैं। 
Harim Shah tik-tok star sitting on Pakistan Prime Minister's chair video viral
हरीम शाह - फोटो : social media
जैसे ही सोशल मीडिया पर इस विडियो के वायरल होने के बाद इसकी आलोचना होने लगी तो अधिकारियों ने इस मामले पर जांच शुरू करने की बात कही है। हरीम शाह ने कहा कि उसने बाकायदा पास लिया था और यदि वह गलत थी तो उसे सुरक्षा कर्मचारी रोकते, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। उसने कहा कि मैंने कुछ भी ऐसा काम नहीं किया जिससे नियमों की अव्हेलना होती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Harim Shah tik-tok star sitting on Pakistan Prime Minister's chair video viral
हरीम शाह - फोटो : social media
हालांकि लोकल मीडिया को हरीम शाह ने बताया कि वह इजाजत लेने के बाद ही ऑफिस में दाखिल हुई थीं। लेकिन लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि पीएम की जगह कोई मॉडल किस आधार पर उनकी कुर्सी पर बैठ गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed