फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फिदायीन' बनकर ट्रोल हुई पाकिस्तानी गायिका, लोगों ने कहा- फट मत जाना

Wed, 23 Oct 2019 12:41 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 23 Oct 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Pakistani singer Rabi Pirzada is getting troll on social media over her fidayeen dress
पाकिस्तानी गायिका रबी पीरजादा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पाकिस्तान की गायिका रबी पीरजादा को ट्विटर यूजर्स बहुत बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। पीरजादा ने कथित तौर पर विस्फोटकों से भरी एक जैकेट पहने हुए अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। तस्वीर में किसी फिदायीन हमलावर की तरह दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर को पोस्ट करके उन्होंने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ धमकी भरी बातें लिखी हैं।

Pakistani singer Rabi Pirzada is getting troll on social media over her fidayeen dress
पाकिस्तानी गायिका रबी पीरजादा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
पीरजादा ने सोचा था कि इस तस्वीर को पोस्ट करने के बाद उनकी वाहवाही होगी लेकिन इसके उलट वह मजाक का पात्र बन गई हैं। ट्विटर यूजर्स उनकी इस ड्रेस को लेकर चुटकी ले रहे हैं। भारत के एक यूजर का कहना है कि रबी खुद को कराची फैशन वीक के लिए तैयार कर रही हैं। दूसरे यूजर का कहना है कि कहीं वह दिवाली के मौके पर फट न जाए।
Pakistani singer Rabi Pirzada is getting troll on social media over her fidayeen dress
पाकिस्तानी गायिका रबी पीरजादा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
एक यूजर ने पाकिस्तान की सरजमीं पर पलने वाले आतंकियों को लेकर तंज कसते हुए इसे पाकिस्तान की राष्ट्रीय ड्रेस बताया है। यूजर ने लिखा, 'आप पाकिस्तान के पारंपरिक पहनावे में काफी अच्छी लग रही हैं।' वहीं एक यूजर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अनुरोध किया है कि वह इसे पाकिस्तान की नेशनल ड्रेस करार दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani singer Rabi Pirzada is getting troll on social media over her fidayeen dress
पाकिस्तानी गायिका रबी पीरजादा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
वैसे यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की गायिका ने इस तरह की हरकत की हो। सितंबर में उन्होंने एक सांप और मगरमच्छों वाला एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर सांपों से हमले की धमकी दी थी क्योंकि भारत ने जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिया था। इस वीडियो के साथ रबी ने लिखा था कि वो एक कश्मीरी लड़की को भारत के खिलाफ जंग के लिए तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन
Pakistani singer Rabi Pirzada is getting troll on social media over her fidayeen dress
पाकिस्तानी गायिका रबी पीरजादा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
पिछले महीने पंजाब वन्यजीव संरक्षण और पार्क्स डिमार्टमेंट ने पीरजदा के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी क्योंकि उन्होंने चार अजगर, एक मगरमच्छ और सांपों को पालतू जानवरों की तरह पाला था। इस मामले में लाहौर की अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed