फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Earthquake: म्यांमार में भूकंप के तेज झटकों से तबाही, बैंकॉक में इमारत धराशायी; दो की मौत, देखें तस्वीरें

Fri, 28 Mar 2025 03:45 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 28 Mar 2025 03:45 PM IST
सार

म्यांमार में एक घंटे में तीन बार भूकंप आया। इनमें दो झटके 12 मिनट के अंदर महसूस किए गए। भूकंप के झटकों की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 7.2, 7.0 और 4.9 मापी गई। भूकंप के तेज झटकों से भारी तबाही मची। बैंकॉक में एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत भरभराकर गिर गई। भूकंप के झटके भारत, चीन और बांग्लादेश तक महसूस किए गए।

विज्ञापन
Earthquake of seven Richter scale hits Myanmar and thailand see devastation in pictures
बैंकॉक में भूकंप के झटकों के बाद धराशायी इमारत और उठता धूल का गुब्बार - फोटो : पीटीआई

दक्षिण-पूर्व एशिया में शुक्रवार को आए दो तेज भूकंप के झटकों से भारी तबाही हुई। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में कई इमारतें हिल गईं। इस दौरान एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत देखते ही देखते धराशायी हो गई। बैंकॉक में ऊंची-ऊंची छतों वाले पूलों से पानी बहकर सड़कों पर आ गया और कई इमारतों से मलबा गिरने लगा। इसके अलावा, शहर के साथ-साथ पड़ोसी म्यांमार में भी लोग दहशत में देखे गए। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि दोपहर के भूकंप का केंद्र म्यांमार में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में था।



इमारत ढहने से कम से कम 2 लोगों की मौत
भूकंप के बाद ढही इमारत के मलबे में दो लोग मृत पाए गए हैं। कई अन्य लोग अभी भी दबे हुए हैं। एक बचावकर्मी सोंगवुत वांगपोन ने बताया कि मलबे के ऊंचे ढेर के पास सात अन्य लोग जीवित पाए गए हैं।

Earthquake of seven Richter scale hits Myanmar and thailand see devastation in pictures
बैंकॉक में भूकंप आने के बाद घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग - फोटो : पीटीआई

घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग
म्यांमार में शुक्रवार को एक के बाद एक आए तीन झटकों से लोग दहशत में आ गए। ये झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। झटके थाईलैंड तक महसूस किए गए। पहला भूकंप सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई। इसके बाद दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7 मापी गई। फिर तीसरा झटका एक बजकर सात मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 4.9 मापी गई।

ये भी पढ़ें: Earthquake: तेज भूकंप के दौरान चंद सेकंड में धराशायी हुई गगनचुंबी इमारत, धूल के गुबार से ढका इलाका; तीन की मौत

Earthquake of seven Richter scale hits Myanmar and thailand see devastation in pictures
मलबे में तब्दील हुई इमारत - फोटो : पीटीआई
सोशल मीडिया पर मलबे में तब्दील होती दिखी इमारत
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भूकंप के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होने लगे। इसमें निर्माणाधीन इमारत मलबे में तब्दील होती दिखाई गई। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अब तक किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। इसके अलावा, दोपहर 1:30 बजे भूकंप आने पर इमारतों में अलार्म बजने लगे और घबराए हुए लोगों को घनी आबादी वाले मध्य बैंकॉक में ऊंची इमारतों और होटलों की सीढ़ियों से नीचे उतारा गया। वे भूकंप के बाद दोपहर की तपती गर्मी और आग उगलते सूरज के बीच सड़कों पर ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Earthquake of seven Richter scale hits Myanmar and thailand see devastation in pictures
भूकंप के बाद ढही इमारत और रेस्क्यू अभियान चलाता बचाव दल - फोटो : पीटीआई

भूकंप देश के लगभग सभी इलाके में महसूस किया गया
थाईलैंड के आपदा निवारण विभाग ने कहा कि भूकंप देश के लगभग सभी इलाके में महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र मध्य म्यांमार में था, जो मोनीवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) पूर्व में था। राजधानी नेपीता में भूकंप से धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा। धार्मिक इमारतों के कुछ हिस्से जमीन पर गिर गए और कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए। म्यांमार से नुकसान की रिपोर्ट अब तक उपलब्ध नहीं हो सकी है, क्योंकि वहां गृहयुद्ध चल रहा है।

ये भी पढ़ें: Earthquake: म्यांमार में दो घंटे में चार बार कांपी धरती; बैंकॉक तक महसूस हुए झटके, पीएम मोदी बोले- मदद करेंगे

विज्ञापन
Earthquake of seven Richter scale hits Myanmar and thailand see devastation in pictures
भूकंप के बाद ढही इमारत - फोटो : पीटीआई

म्यामांर और थाईलैंड में आपातकाल की घोषणा
भीषण भूकंप के बाद म्यांमार और थाईलैंड में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। बैंकॉक में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। बैंकॉक में स्टॉक एक्सचेंज ने कारोबार स्थगित कर दिया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.2 और 7.0 रही। पहले दोनों ही भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था, जबकि तीसरा जमीन से 22.5 किलोमीटर गहराई में आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed