फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brigitte Macron: कैसा है फ्रांस के राष्ट्रपति की 72 वर्षीय पत्नी का जीवन; खुद हारीं पार्षद का चुनाव, पति को...

Sat, 31 May 2025 08:44 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 31 May 2025 08:44 AM IST
विज्ञापन
Brigitte Macron wife of French President Emmanuel macron love life at a glance lost election of councillor
ब्रिजिट मैरी-क्लाउड मैक्रों से जुड़ी रोचक बातें - फोटो : एएनआई / अमर उजाला

अपने पति को तलाक देकर खुद से 25 वर्ष छोटे इमैनुएल मैक्रों से विवाह करते वक्त ब्रिजिट ने सोचा नहीं था कि एक दिन उनका पति फ्रांस का राष्ट्रपति और वह देश की प्रथम महिला बनेंगी। फैशनेबल दिखने का जुनून है, ट्रांसजेंडर होने के आरोप भी लगे, लेकिन फिलहाल तो चर्चे उनके थप्पड़ के हैं।

Brigitte Macron wife of French President Emmanuel macron love life at a glance lost election of councillor
पत्नी ब्रिजिट मैरी-क्लाउड मैक्रों के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति (फाइल) - फोटो : एएनआई / अमर उजाला
72 साल की हैं फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी... पूरी कहानी ही एक नाटक की तरह
ब्रिजिट हाल ही में वियतनाम के हनोई हवाई अड्डे पर फ्लाइट से उतरने से पहले अपने पति इमैनुएल को थप्पड़ मारते हुए दिखी थीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया भर में वायरल हो गया। इसके बाद लोग ब्रिजिट के जीवन से जुड़े अहम पहलुओं को सर्च करने लगे। ब्रिजिट के जीवन की किताब के पन्नों को अगर पलटकर देखेंगे, तो पाएंगे कि उनकी पूरी कहानी ही एक नाटक की तरह है। उनकी पहचान सिर्फ इतनी ही नहीं है कि वह फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी होने के नाते फ्रांस की प्रथम महिला हैं, बल्कि इससे आगे भी उनका खुद का व्यक्तित्व है, जो उन्हें खास बनाता है। वह बड़े उद्योगपति की बेटी हैं, साथ ही, नाटककार, साहित्यकार और कुशल शिक्षिका भी रही हैं। पहले से शादीशुदा थीं, तीन बच्चों की मां हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में अहम मोड़ तब आया, जब वह अपने से करीब 25 वर्ष छोटे और खुद के ही पढ़ाए 15 वर्षीय छात्र के प्यार में पड़ गईं, जो कालांतर में फ्रांस का राष्ट्रपति बना।
Brigitte Macron wife of French President Emmanuel macron love life at a glance lost election of councillor
पत्नी ब्रिजिट मैरी-क्लाउड मैक्रों के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति (फाइल) - फोटो : एएनआई / अमर उजाला
शुरुआत व कॅरिअर
उत्तरी फ्रांस के एमिएंस शहर में जीन ट्रॉग्नेक्स नामक चॉकलेट कंपनी के मालिक सिमोन और जीन के छह बच्चों में सबसे छोटी बेटी के रूप में 13 अप्रैल, 1953 को ब्रिजिट का जन्म हुआ था। जन्म के समय उनका पूरा नाम ब्रिजिट मैरी-क्लाउड था। कैथोलिक ईसाई परिवार में पली बढ़ीं ब्रिजिट ने एमिएंस के निजी कैथोलिक स्कूल लिसी डू सेक्रे-कूर से स्कूली शिक्षा हासिल की है। उन्होंने एमए की डिग्री हासिल करने के बाद 1980 के दशक में स्ट्रासबर्ग और पेरिस के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में फ्रेंच भाषा और साहित्य पढ़ाया। इसके बाद 1990 के दशक में वह फिर अपने गृह नगर एमिएंस लौट आईं और लिसे ला प्रोविडेंस में फ्रेंच व लातिन पढ़ाने के साथ ही नाट्य शिक्षिका की भूमिका भी निभाई। ब्रिजिट की पहली शादी 22 जून, 1974 को बैंकर आंद्रे लुई औजिएर से हुई। उनसे उन्हें तीन बच्चे सेबेस्टियन, लॉरेंस और तिफैनी हुए, जिनसे उनके सात नाती-पोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Brigitte Macron wife of French President Emmanuel macron love life at a glance lost election of councillor
पत्नी ब्रिजिट मैरी-क्लाउड मैक्रों के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति (फाइल) - फोटो : एएनआई / अमर उजाला
मैक्रों बोले...लौटकर आऊंगा
ब्रिजिट के जीवन की कहानी भी सामान्य चल रही थी, लेकिन वर्ष 1993 में उनके जीवन के नाटक का अहम परदा गिरता है और कहानी नया मोड़ लेती है। लिसे ला प्रोविडेंस हाईस्कूल में एक पंद्रह वर्षीय छात्र दाखिला लेता है और नाट्य कार्यशाला के दौरान उन दोनों की मुलाकात होती है। उस वक्त ब्रिजिट जीवन के चालीसवें बसंत में चल रही थीं, लेकिन वह अपने इस नए छात्र की बुद्धिमत्ता से इतनी प्रभावित हुईं कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कब छात्र और शिक्षक का संबंध प्यार में बदल गया। उस छात्र का नाम था-इमैनुएल मैक्रों। दो वर्ष बाद मैक्रों के परिवार वालों ने महसूस किया कि शायद उनका बेटा अपनी शिक्षिका ब्रिजिट की बेटी लॉरेंस, जो उनकी कक्षा में ही पढ़ती थी, से प्यार करता है, लेकिन जब उन्हें हकीकत पता चली, तो वे हक्के-बक्के रह गए। इमैनुएल लॉरेंस से नहीं, बल्कि उसकी मां ब्रिजिट के प्यार में पड़े हुए थे। परिवार वालों ने ब्रिजिट से कहा, ‘आप हमारे बेटे से दूर रहें।’ वह बोलीं, ‘मैं वादा नहीं कर सकती।’ 17 वर्षीय मैक्रों को परिवार वालों ने स्कूल से निकालकर बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने के लिए पेरिस भेज दिया, लेकिन वह ब्रिजिट से वादा कर गए कि मैं आपसे विवाह करूंगा..इंतजार करना...मैं लौटकर आऊंगा।
विज्ञापन
Brigitte Macron wife of French President Emmanuel macron love life at a glance lost election of councillor
इमैनुएल मैक्रों और ब्रिजिट मैक्रों। - फोटो : अमर उजाला
55 की ब्रिजिट, 30 के मैक्रों
मैक्रों के पेरिस से जाने के बाद ब्रिजिट स्कूल में पढ़ाने लगीं और अपने तीन बच्चों व बैंकर पति के साथ जीवन की गाड़ी आगे बढ़ाने लगीं। 2006 में ब्रिजिट का आंद्रे से तालक हो गया और मैक्रों अपने वादे के अनुसार लौटकर आए। करीब 55 साल की उम्र में ब्रिजिट ने 20 अक्तूबर, 2007 को अपने बड़े बेटे से करीब दो साल छोटे 30 वर्षीय इमैनुएल मैक्रों से शादी कर ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed