फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elon Musk: DOGE पर मस्क बोले- बतौर विशेष सरकारी कर्मी समय समाप्त, बेकार खर्च घटाने का मौका... ट्रंप का धन्यवाद

Thu, 29 May 2025 06:44 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 29 May 2025 06:44 AM IST
सार

अमेरिकी सरकार के सबसे चर्चित चेहरों में शुमार एलन मस्क ने अपना पद छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रपति ट्रंप के शीर्ष सलाहकार के रूप में अपनी सरकारी भूमिका छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Elon Musk DOGE mission will strengthen my scheduled time as Special Govt Employee end thank President Trump
ट्रंप ने छोड़ा मस्क का साथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एजेंसी
अमेरिका के अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार का पद छोड़ दिया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से अमेरिकी प्रशासन में योगदान का अवसर देने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का आभार भी प्रकट किया। मस्क ने कहा कि वे शीर्ष सलाहकार के रूप में अपनी सरकारी भूमिका छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, संघीय नौकरशाही को कम करने और उसमें सुधार लाने का अवसर देने के लिए वे राष्ट्रपति को धन्यवाद देना चाहते हैं।
Elon Musk DOGE mission will strengthen my scheduled time as Special Govt Employee end thank President Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एलन मस्क (फाइल) - फोटो : X / @elonmusk
बेकार खर्चों को घटाने का मौका मिला
मस्क ने लिखा, भले ही बतौर विशेष सरकारी कर्मचारी उनका समय समाप्त हो रहा है, लेकिन उन्हें DOGE में रहने के दौरान देश में बेकार खर्चों को घटाने का मौका मिला। बकौल मस्क, 'डीओजीई मिशन समय के साथ और भी मजबूत होता जाएगा क्योंकि यह सरकार के सभी विभागों में जीवन का एक तरीका बन जाएगा।' 
Elon Musk DOGE mission will strengthen my scheduled time as Special Govt Employee end thank President Trump
व्हाइट हाउस में एलन मस्क (फाइल) - फोटो : एक्स/एलन मस्क
सरकारी दक्षता विभाग की कोशिशों को कमजोर करने वाला कानून लाए
गौरतलब है कि पद छोड़ने से पहले एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे अहम कानून 'बिग ब्यूटीफुल बिल' की खुलकर आलोचना की। यह आलोचना दोनों के संबंधों में बड़ी दरार मानी गई। पिछले साल चुनाव के दौरान अमेरिकी राजनीति और सरकार में बड़ा बदलाव लाने का वादा कर दोनों नेता करीब आए थे। एलन मस्क ने ट्रंप के चुनाव अभियान को कम से कम 250 मिलियन डॉलर (लगभग 2,000 करोड़ रुपये) का समर्थन दिया था। ट्रंप के प्रशासन में सलाहकार की भूमिका निभाने वाले मस्क ने कहा कि वे इस बिल से काफी निराश हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून न केवल भारी खर्च वाला है, बल्कि यह सरकारी दक्षता विभाग की कोशिशों को कमजोर करता है।

ये भी पढ़ें- US: डोनाल्ड ट्रंप ने दिए एलन मस्क के सरकारी दक्षता विभाग से हटने के संकेत, कहा- वह जल्द ही प्रशासन छोड़ देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Elon Musk DOGE mission will strengthen my scheduled time as Special Govt Employee end thank President Trump
एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : एएनआई (फाइल)
ट्रंप ने खुद दिए थे मस्क के अलग होने के संकेत
गौरतलब है कि अप्रैल की शुरुआत में ही खबर आई थी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में बनाए गए सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) से एलन मस्क हट सकते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद इसका संकेत दिया था। उन्होंने कहा कि एलन मस्क कुछ महीनों में उनके प्रशासन को छोड़ देंगे। ट्रंप ने कहा था कि एलन शानदार हैं, लेकिन उनके पास कई कंपनियों की जिम्मेदारियां हैं। मैं चाहता हूं कि वे लंबे समय तक बने रहें। मगर एक समय ऐसा आएगा जब उन्हें पद छोड़ना पड़ेगा। मैं चाहता हूं कि एलन यथासंभव लंबे समय तक रहें। नंबर एक, मुझे वह पसंद है, नंबर दो, वह बहुत अच्छा काम कर रहा है। नंबर तीन, वह एक देशभक्त है, इसलिए वह ऐसा कर रहा है। मस्क के जाने के बाद सचिव पूरी तरह से कार्यभार संभाल लेंगे। वहीं सरकारी दक्षता विभाग भी सक्रिय रहेगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट अधिकारियों ने मस्क के साथ मिलकर काम किया है और वे अपनी एजेंसियों में सरकारी दक्षता विभाग के कुछ लोगों को रख सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed