ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के जंगलों में लगी भीषण आग में 48 करोड़ वन्यजीव जलकर खाक हो गए हैं। अभी तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों बेघर भी हो चुके हैं। मगर लाखों हेक्टेयर जंगलों में लगी आग में बड़ी संख्या में वन्यजीवों की मौत ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।
आग की वजह से करोड़ों बेजुबान राख का ढेर बन गए हैं और जो किसी तरह बचे भी हैं, उनकी आंखों में डर साफ तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोग ऐसे में इन मासूमों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल कोआला, कंगारुओं समेत अन्य वन्य जीवों की तस्वीरें आपको भावुक कर देंगी।
2 of 7
करोड़ों बेजुबान अपनी जान बचाने में नाकामयाब रहे
- फोटो : PTI
एक अनुमान के मुताबिक इन जंगलों में एक हेक्टेयर में औसतन 17.5 स्तनधारी पशु, 20.7 पक्षी और 129.5 सरीसृप थे। जबकि न्यू साउथ वेल्स में ही तीन लाख हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जलकर खाक हो गए। इसे अगर पशु-पक्षियों की संख्या से गुणा करें तो यह आंकड़ा करीब 50 करोड़ तक पहुंच जाएगा।
3 of 7
जंगल की आग में झुलझा कोआला
- फोटो : PTI
नुकसान की बात करें तो अकेले ऑस्ट्रेलिया में 8 हजार से ज्यादा कोआला की मौत हो गई। इस आग से न्यूजीलैंड में भी काफी नुकसान हुआ है।
4 of 7
कंटीली तारों में फंसकर झुलसा कंगारू
- फोटो : Social Media
करोड़ों पशुओं ने अपनी जान बचाने की भरसक कोशिश की। उन्होंने शहर की तरफ भागने का भी प्रयास किया, लेकिन अधिकतर वहां लगी कंटीली तारों में ही उलझकर रह गए और आग में जिंदा ही झुलस गए।
5 of 7
आग बुझाने की कोशिश में हेलीकॉप्टर
- फोटो : Social Media
आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों से पानी भी बरसाया जा रहा है, लेकिन बारिश न होने की वजह से मुश्किलें हो रही हैं।