मुंबई और चेन्नई के बीच रोमांचक मुकाबले के साथ आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत हो गई। अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में दर्शकों के बगैर खेले गए मैच में चेन्नई ने धोनी की अगुवाई में मैच अपने नाम किया।
वहीं हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 437 दिन बाद क्रिकेट के मैदान में लौटे। लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद 39 वर्षीय धोनी में कोई खास बदलाव नहीं दिखा और वे अपने पुराने रंग में ही नजर आए। उन्होंने अपनी शानदार कप्तानी से ना सिर्फ मैच जीता बल्कि तीन शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में सफल रहे।
2 of 4
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : twitter@msdfansofficial
धोनी ने आईपीएल इतिहास में अपने सौ कैच पूरे कर लिए। इसमें उन्होंने बतौर विकेटकीपर 96 और एक फील्डर के तौर पर चार कैच पकड़े हैं।
धोनी ने बतौर कप्तान भी एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर अपनी 100वीं जीत दर्ज की। इसी के साथ वे आईपीएल में किसी टीम के लिए 100 जीत हासिल करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।
4 of 4
एमएस धोनी
- फोटो : social media
इसके अलावा धोनी ने टी-20 क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर 250 खिलाड़ियों को आउट करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। बात करें मैच की तो धोनी की अगुवाई में एक बार फिर से चेन्नई ने मुंबई को मात दिया और आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत जीत के साथ किया।