प्रदेशभर में आज नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज लोग अपने-अपने घरों में कन्या पूजन कर रहे हैं। वहीं, मंदिरों में सुबह से भव्य पूजा-अर्चना चल रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में पत्नी के साथ कन्या पूजन किया। भोजन कराने के बाद उन्होंने कन्याओं के साथ थोड़ा समय भी व्यतीत किया। इस दौरान सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कन्या पूजन की तस्वीरों को शेयर किया है।
CM Dhami: नवमी पर सीएम धामी ने विधि विधान से किया कन्या पूजन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:48 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने घर खटीमा में नवमी पर पत्नी के साथ कन्या पूजन किया। भोजन कराने के बाद उन्होंने कन्याओं के साथ थोड़ा समय भी व्यतीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन