देहरादून जिले में सहसपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर-बालूवाला गांव के एक घर में आठ बदमाशों ने लाखों की डकैती डाली और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने जिले की सीमाएं सील करके चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। कुल्हाल बैरियर के पास से पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि उसके सात साथी जंगल के रास्ते फरार हो गए। बदमाश के पास से पुलिस ने बीस हजार की नगदी और 200 ग्राम के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बदमाश पंजाब के सपेरा गैंग से ताल्लुक रखते हैं।
देखें, कैसे CBI की टीम बनकर आए बदमाश और ले उड़े लाखों
सोमवार को महिला चंद्रकांता के पति स्वर्गीय शक्ति चंदेल की सोमवार को बरसी थी। इसमें कुछ मेहमान आए हुए थे, जो अलग अलग कमरे में सो रहे थे। देर रात करीब 12:30 बजे लाठी डंडे, लोहे की रॉड से लैस आठ बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। दरवाजों की अंदर से कुंडी नहीं लगी होने से बदमाशों ने एक कमरे में सोई चंद्रकांता और उनकी बुजुर्ग सास दरामती देवी से मारपीट की और घर में रखी डेढ लाख की नगदी और लाखों की ज्वैलरी लूट ली।
देखें, कैसे CBI की टीम बनकर आए बदमाश और ले उड़े लाखों
दूसरे कमरे में सो रहे चंद्रकांता के जीजा आरपी सिंह, उनकी पत्नी और साली से भी बदमाशों ने मोबाइल और ज्वैलरी लूटी, हालांकि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट नहीं की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने अन्य कमरों में सोए मेहमानों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। बदमाशों ने करीब 40 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों के जाने के बाद चंद्रकांता के शोर मचाने पर छत पर सोए देवर पराक्रम चंदेल नीचे आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
देखें, कैसे CBI की टीम बनकर आए बदमाश और ले उड़े लाखों
परिजनों के अनुसार बदमाश अपने आप को सीबीआई से बता रहे थे। सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे कुल्हाल चैक पोस्ट पर टाटा सफारी टीएल-8 सीएल 5573 और सेंट्रो कार एचपी-54 8194 के चालकों ने चेकिंग होते देख कारें बैरियर से पहले रोक दी। कारों में सवार बदमाश जंगल में भागने लगें।
देखें, कैसे CBI की टीम बनकर आए बदमाश और ले उड़े लाखों
पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोच लिया, बदमाश ने अपना नाम जोगा पुत्र सोनू निवासी ग्राम तरणताल जनपद अमृतसर पंजाब हाल निवासी मंडी झुग्गी बस्ती पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश बताया। बदमाश ने बताया कि अन्य नगदी, ज्वैलरी और मोबाइल उसके साथी बदमाश ले गए। एसपी देहात टीडी बेला ने बताया कि फरार बदमाशों के बारे में पकड़े गए बदमाश से जानकारी जुटाई जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।