फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G-20 Summit Uttarakhand: बदल गई ओणी गांव की सूरत, जी-20 देशों के डेलीगेट्स 28 को करेंगे दौरा, देखें तस्वीरें

Sun, 21 May 2023 03:00 PM IST
रेनू सकलानी राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 21 May 2023 03:00 PM IST
विज्ञापन
Delegates of G20 countries will visit Oni village on May 28 village picture Changed Uttarakhand news in hindi
जी-20 सम्मेलन: ओणी गांव - फोटो : अमर उजाला

दो महीने पहले तक आम से दिखने वाले ओणी गांव की तस्वीर आज पूरी तरह बदल गई है। दो महीने के अंदर हुए गांव के इस कायाकल्प की वजह है जी-20 सम्मेलन। दरअसल जी-20 देशों के डेलीगेट्स 28 मई को ओणी गांव का दौरा करेंगे। वे यहां के विकास कार्य देखेंगे।



पंचायतों की कार्यप्रणाली को समझेंगे और दोपहर में गांव में भोजन भी करेंगे। ऐसे में विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए गांव को सजाने-संवारने के साथ ही सुविधा संपन्न बनाया जा रहा है।

सड़कों पर बिछाई गईं इंटरलॉकिंग टाइल्स

ओणी गांव हाईवे से करीब 3 किमी अंदर है। हाईवे को गांव से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग मार्च 2023 तक बेहद संकरा था। गाव पहुंचने में ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती थी, लेकिन अब 3 किमी लंबे इस संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण कर दिया गया है। फिलहाल इस पर डामरीकरण का काम चल रहा है। गांव की बदहाल पड़ीं आंतरिक सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। यहां अब इंटरलॉकिंग टाइल्स और सीसी मार्ग बनाए जा रहे हैं। गांव में 40 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। जिनसे गांव की सड़कें पूरी रात रोशन रहती हैं।

Delegates of G20 countries will visit Oni village on May 28 village picture Changed Uttarakhand news in hindi

भव्य पंचायत भवन और ओपन जिम भी

गांव में भव्य और सर्वसुविधा संपन्न पंचायत भवन का निर्माण किया जा रहा है। पंचायत भवन में आने-जाने के लिए इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जा रही हैं। पंचायत भवन परिसर में ग्रामीणों के लिए ओपन जिम भी बनाया गया है। गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आंगनबाड़ी केंद्र का कायाकल्प करते हुए यहां आधुनिक रसोई का निर्माण किया गया है ताकि बच्चों को अच्छा खाना उपलब्ध हो सके।

बर्तन बैंक और म्यूजियम बन रहा हैग्राम प्रधान रविंद्र पुंडीर ने बताया कि गांव में बर्तन बैंक भी बनाया जा रहा है। जहां उन पुराने बर्तनों का संग्रह किया जाएगा जो अब चलन से बाहर हो रहे हैं। वन विभाग द्वार गांव में एक म्यूजियम भी बनाया जा रहा है। इसमें क्षेत्र में पाए जाने वाले वन्य जीवों की जानकारी भी मिलेगी। जी-20 के आयोजन के लिए चयनित होने पर हमारे गांव में सुविधाएं बढ़ी हैं। सड़कें बेहतरीन बन गई हैं। गांव काफी विकसित हो गया है। विदेशी मेहमान हमारे गांव की एक अच्छी याद लेकर ही लौटेंगे।

Delegates of G20 countries will visit Oni village on May 28 village picture Changed Uttarakhand news in hindi
जी-20 सम्मेलन: ओणी गांव - फोटो : अमर उजाला

हर घर में पेयजल और विद्युत कनेक्श

जल जीवन मिशन के तहत गांव के हर घर को पेयजल कनेक्शन और विद्युत कनेक्शन से जोड़ दिया गया है। गांव में 10-10 हजार लीटर क्षमता के दो नए पेयजल टैंक भी बनाए गए हैं। बिजली आपूति के लिए दो नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। नए पोल लगाने के साथ ही पूरे गांव में बंच केबल बिछाई गई है।

दो सार्वजनिक शौचालय भी बनाए गएगांव में महिलाओं व पुरुषों के लिए चार-चार सीट वाले दो नए शौचालय भी बनाए गए हैं। वहीं सिंचाई के लिए लघु सिंचाई विभाग ने बोरिंग की है। जिससे गांव में पानी की किल्लत नही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delegates of G20 countries will visit Oni village on May 28 village picture Changed Uttarakhand news in hindi
जी-20 सम्मेलन: ओणी गांव - फोटो : amar ujala

ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ा गया

गांव में सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही रोजगार के साधान भी जुटाए गए हैं। इसके लिए उद्यान विभाग ने 80 फीसदी छूट पर 8 पॉलीहाउस बनाए हैं। इसके अलावा पशु पालन विभाग ने ग्रामीणों को कुक्कुट व मत्स्य पालन से भी जोड़ा है। गांव के सभी पशुओं की टैगिंग करने के साथ ही बीमा भी किया गया है। पर्यटकों के ठहरने के लिए गांव में होम स्टे भी बन रहे हैं। संवाद

 

विज्ञापन
Delegates of G20 countries will visit Oni village on May 28 village picture Changed Uttarakhand news in hindi
जी-20 सम्मेलन: ओणी गांव - फोटो : अमर उजाला

ओणी गांव की एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व सड़क मार्ग से अच्छी कनेक्टिविटी है। इसे देखते हुए ही इस गांव का चयन जी-20 डेलीगेट्स की विजिट के लिए किया गया है। तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गांव में सड़क, बिजली, पानी, साफ-सफाई की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। - डा. सौरभ गहरवार, डीएम टिहरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed