फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: दीये की रोशनी में जगमगा रहा उत्तराखंड, तस्वीरों में देखें भव्यता; लोगों ने ऐसे किया रामलला का स्वागत

Mon, 22 Jan 2024 09:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Jan 2024 09:48 PM IST
सार

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तराखंड में भी जश्न का माहौल रहा। वहां, लोगों ने अपने घर के आंगन में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया।

विज्ञापन
Uttarakhand shining in the light of lamps on the occasion on ramlala pran pratishtha
Ram Mandir Pran Pratishtha Deepotsav - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उत्तराखंड में भी उत्सव का माहौल है। उत्तराखंड के कुमाऊं के सभी जिलों में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कुमाऊं के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत समेत सभी जिलों का माहौल राममय हो गया।
Uttarakhand shining in the light of lamps on the occasion on ramlala pran pratishtha
Ramlala Pran Pratishtha - फोटो : अमर उजाला
ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में विधायक शिव अरोरा ने दीए जलाए। शाम होते ही पटाखों से शहर गूंज उठा। लोगों के घरों में लगी इलेक्ट्रॉनिक झालरें और दीयों से दिवाली-सा उत्सव रहा। वहीं, लोगों ने दीप जलाकर रामलला का स्वागत किया।
Uttarakhand shining in the light of lamps on the occasion on ramlala pran pratishtha
मल्लीताल चाट पार्क में रंगोली व दीप जलाए गए - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में श्री राम सेवा दल की ओर से मल्लीताल चाट पार्क में रंगोली व दीप जलाए गए। नैनीताल में लोगों ने दीप जलाकर रामलला का स्वागत किया। इस दौरान भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाए। घंटों तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand shining in the light of lamps on the occasion on ramlala pran pratishtha
हल्द्वानी में दीपोत्सव मनाया गया - फोटो : अमर उजाला
श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हल्द्वानी में रामलीला मोहल्ला स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में लीनेस क्लब की सदस्यों द्वारा दीपोत्सव मनाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed