फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बच्चों को देखकर दुलार करने से खुद को नहीं रोक पाए कमिश्नर, तस्वीरों में देखें दीपक रावत का भौकाल

Tue, 30 Jan 2024 08:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 30 Jan 2024 08:15 PM IST
सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने विद्यालय परिसर में मूलभूत समस्याएं पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं देखी और आंगनवाड़ी में पढ़ने आए बच्चों को प्यार-दुलार दिया।

विज्ञापन
Nainital News: Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected in Government Primary School Ramgarh
Deepak rawat - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने विद्यालय परिसर में मूलभूत समस्याएं पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं देखी और आंगनवाड़ी में पढ़ने आए बच्चों को प्यार-दुलार दिया। आंगनवाड़ी की समुचित व्यवस्थाओं से दीपक रावत काफी प्रभावित हुए। ग्राम प्रधान बसंत लाल शाह और स्थानीय निवासी ने बताया कि भूराकोट विलेज रामगढ़ गधेरा में विगत दिनों आई बाढ़ से गधेरा पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके उपचारात्मक कार्य कराने और सुरक्षा दीवार बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसके क्रम में दीपक रावत ने उपजिलाधिकारी नैनीताल को सिंचाई विभाग से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 


 

Nainital News: Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected in Government Primary School Ramgarh
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

इसके पश्चात दीपक रावत ने राजकीय महाविद्यालय रामनगर नैनीताल का निरीक्षण किया, जहां गेट के पास फैले कूड़े-कचरे/गंदगी को देखकर नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्थापक पर ₹500 का जुर्माना लगाने का निर्देश उपजिलाधिकारी नैनीताल प्रमोद कुमार को दिए। खंड विकास अधिकारी गीतिका जोशी ने विद्यालय परिसर में संचालित लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के उपयोगार्थ हेतु पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने और विद्यालय परिसर की बाउंड्री वॉल बनाने की मांग की जिस पर दीपक रावत ने कहा कि बच्चों के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी। 

 

Nainital News: Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected in Government Primary School Ramgarh
Deepak rawat - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं आयुक्त ने जल जीवन मिशन हर घर नल हर घर जल विकास पर योजनांतर्गत जल संस्थान द्वारा रामगढ़ तल्ला, सतखोल, चापड़ सहित जनपद अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों में बरती जा रही ढिलाई पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कुमाऊं आयुक्त ने ईई जल संस्थान विपिन चौहान और जेई जल संस्थान (उपनल) को एक सप्ताह में कार्यशैली में सुधार न करने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने ईई जल संस्थान को प्रत्येक दिन कार्य की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nainital News: Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected in Government Primary School Ramgarh
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
ओड़ाखान में सड़क किनारे बांज के पेड़ों में कील ठोक कर कटीले तारों से तार-बाड़ का कार्य किया गया। इसके साथ ही टिनशेड से चाहारदीवारी भी की गई है, जिसके अंदर निर्माण कार्य चल रहा है। इस संबंध में दीपक रावत ने उपजिलाधिकारी और संबंधित तहसीलदार को भूमि नाप है या नहीं की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध निर्माण कार्य होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ओड़ाखान में ही धर्मेंद्र नेगी द्वारा निर्माणाधीन भवन में जल निकासी के लिए बनी कलमठ/पुलिया को कवर कर दिया गया है, जिस पर दीपक रावत ने उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार को जांच कर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन
Nainital News: Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected in Government Primary School Ramgarh
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के दौरान देखा गया है कि निर्माणाधीन भवन से निकलने वाले मलवे को भू स्वामियों/भवन स्वामियों द्वारा सड़क किनारे डाला जा रहा है, जो सड़क पर अवरोध पैदा हो रहा है। इस क्रम में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने निर्माण में आ रही सामग्री जैसे पत्थर, रेत, बजरफुट, मलवा आदि की जांच करने के निर्देश दिए। वहीं सतखोल में रोड कटिंग में निकले पत्थर को अवैध तरीके से चोरी कर गुरुचरन वालिया द्वारा निजी संपत्ति की बाउंड्री वॉल में प्रयोग करते पाया गया, जिस पर दीपक रावत ने संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed