फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students should adopt practical thinking alongside bookish knowledge: Dr. Mohan

किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक सोच अपनाएं छात्र : डॉ. मोहन

Sat, 31 Oct 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 31 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Students should adopt practical thinking alongside bookish knowledge: Dr. Mohan
हल्दूचौड़। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में वार्षिक टेक फेस्ट इनोविस्टा 2026 का आगाज हो गया है। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर एप्लीकेशंस और टेक गीक्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विवि के निदेशक डॉ. मनोज चंद्र लोहानी ने किया। उन्होंने छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक सोच अपनाने और आधुनिक तकनीक की मदद से समाज की असली समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रेरित किया। पहले दिन अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों के 700 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इंडिया स्टेम फाउंडेशन (गुरुग्राम) के विशेषज्ञों की ओर से रोबोटिक्स वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ रोबोटिक्स इंजीनियर गजराज सिंह, आदित्य प्रजापति और अलेश्वरम वंशी तेजा ने ऑटोमेशन व रोबोटिक्स के काम करने के तरीकों के बारे में आसान भाषा में समझाया। भीमताल परिसर के कंप्यूटर साइंस विभाग के शिक्षक और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ अंश ढींगरा ने छात्रों को इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने, अपने व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखने और ऑनलाइन खतरों से बचने के आसान तरीके सिखाए।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में दीप्ति पब्लिक स्कूल की टीम पहले, स्वस्त्यायन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम दूसरे और सिटी कॉन्वेंट स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कोडिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी जबकि जूनियर वर्ग में बीएलएम अकादमी ने तीनों शीर्ष स्थानों पर कब्जा किया। टेक फेस्ट में 36 घंटे की हैकाथॉन की भी शुरुआत की गई। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष डॉ. ईश्वरी सिंह राजपूत, कुलजिंदर सिंह बुमराह, कमलेश पडालिया और इवेंट कोऑर्डिनेटर नेहा शर्मा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed