फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Funds from abroad can be received through post offices in Nainital and Udham Singh Nagar

Nainital News: नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के डाकघरों से विदेश से मंगाई जा सकेगी रकम

Sat, 31 Oct 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 31 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Funds from abroad can be received through post offices in Nainital and Udham Singh Nagar
नैनीताल। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के लोगों को अब विदेश से भेजी गई रकम प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने अंतरराष्ट्रीय धन हस्तांतरण सेवा प्रदाता रिया मनी ट्रांसफर के साथ साझेदारी की है। इसके तहत डाकघरों के माध्यम से लोगों को विदेश से भेजी गई रकम प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। प्रवर अधीक्षक डाकघर नैनीताल मंडल अमित दत्त ने बताया कि इस साझेदारी के तहत देशभर में 25 हजार से अधिक डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध कराने और एक लाख से अधिक स्थानों तक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इस सेवा से नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के उन परिवारों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है जिनके परिजन रोजगार या अन्य कारणों से विदेश में रहते हैं और घर पर पैसे भेजते हैं। सेवा के लिए कोई शुल्क नहीं होने से लाभार्थियों को आर्थिक राहत मिलेगी। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed