फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नैनीताल कांड: दर्दनाक कहानी, भागती दुनिया में 10 दिन घुटनों के बल रेंगती रही वो; डॉक्टरों ने तड़पने को छोड़ा

Sat, 03 May 2025 11:28 AM IST
शाहरुख खान राजीव कुमार पांडेय, अमर उजाला, नैनीताल
राजीव कुमार पांडेय, अमर उजाला, नैनीताल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 May 2025 11:28 AM IST
सार

नैनीताल मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। हल्द्वानी के डॉक्टरों ने बिना इलाज के ही पीड़िता को लौटाकर तड़पने के लिए छोड़ दिया था। भागती दुनिया में पीड़िता 10 दिन घुटनों के बल रेंगती रही। 

विज्ञापन
Nainital Crime News: 12-Year-Old Girl Crawls in Pain After Assault, Denied Treatment at Hospital
nainital incident - फोटो : अमर उजाला
जिस बालिका से दुष्कर्म पर पूरा नैनीताल आक्रोश में है, उसकी दास्तां आंसुओं में डूबी है। दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची ऐसे दर्द की गिरफ्त में है, जहां उसका दिलो-दिमाग सुन्न है। उसके शरीर की अथाह पीड़ा ऐसी कि 10 दिन तक वह लगभग रेंगती हुई चली और अब भी उसकी ठीक से बैठने की स्थिति नहीं है। 


असहनीय पीड़ा की इस हालत में जब हर तरफ से लाचार मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची तो वहां भी डॉक्टर का पत्थर दिल नहीं पसीजा। उन्होंने 12 साल की मासूम को बिना इलाज लौटाकर तड़पने के लिए छोड़ दिया। 

 
Nainital Crime News: 12-Year-Old Girl Crawls in Pain After Assault, Denied Treatment at Hospital
नैनीताल के मल्लीताल चीना बाबा चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद
10 दिनों तक बच्ची घुटनों के बल रेंगकर चली
12 अप्रैल को एक महिला की छोटी बेटी शाम को बाजार से सामान खरीदने गई थी। इस दौरान रुकुट कंपाउंड निवासी 72 साल के बुजुर्ग ठेकेदार उस्मान मासूम को 200 रुपये देने का लालच देकर अपने घर ले गया और घृणित कृत्य कर डाला। इसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई। एक तरफ आरोपी की धमकी से वह बदहवास हो गई थी, दूसरी ओर शरीर के असहनीय दर्द ने उसे लगभग मृतप्राय सा कर दिया था। करीब 10 दिनों तक बच्ची घुटनों के बल रेंगकर चलती रही। वह ठीक से बैठ भी नहीं पा रही थी। 

 
Nainital Crime News: 12-Year-Old Girl Crawls in Pain After Assault, Denied Treatment at Hospital
मल्लीताल कोतवाली के समीप विरोध प्रदर्शन के दौरान वहां से गुजरते आयुक्त का वाहन - फोटो : संवाद
25 अप्रैल को मां उसे लेकर हल्द्वानी के महिला अस्पताल पहुंची
नानी के पूछने पर भी जब बच्ची ने कुछ नहीं बताया तो बड़ी बहन ने मां को फोन कर संभल (यूपी) से बुला लिया। 23 अप्रैल को मां नैनीताल पहुंची। दो दिन तक मासूम मां को भी आपबीती नहीं बता पाई। हालत में सुधार नहीं होने पर 25 अप्रैल को मां उसे लेकर हल्द्वानी के महिला अस्पताल पहुंची। यहां ओपीडी का पर्चा भी बनाया गया। आरोप है कि यहां चिकित्सक ने बच्ची की हालात देख कह दिया कि पहले पुलिस के पास जाओ... उसके बाद ही इलाज होगा। ऐसे में मां अपनी बेटी को बिना इलाज कराए ही घर लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nainital Crime News: 12-Year-Old Girl Crawls in Pain After Assault, Denied Treatment at Hospital
मल्लीताल कोतवाली के समीप विरोध प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोग - फोटो : संवाद
मोहल्ले में आम हो गई थी अनहोनी की चर्चा 
परिवार वालों को भले ही बालिका ने कुछ नहीं बताया लेकिन उसकी हालत देखकर मोहल्ले में उसके साथ अनहोनी की चर्चा आम हो गई थी। इस बीच क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस के पास जाने की सलाह दी। वही मासूम की मां को लेकर महिला समाजसेवी के पास पहुंची। महिला समाजसेवी और मां के पूछने पर बच्ची ने पूरी घटना बता दी और मां से लिपटकर खूब रोई। 
 
विज्ञापन
Nainital Crime News: 12-Year-Old Girl Crawls in Pain After Assault, Denied Treatment at Hospital
मल्लीताल कोतवाली के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों को समझाती संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल - फोटो : संवाद
चाकू होता तो आरोपी को मार देती 
30 अप्रैल को बेटी से दुष्कर्म को पूरी कहानी सुनने के बाद मां भी गुस्से से लाल हो गई थी। मां का कहना था कि अंदर इतना गुस्सा भरा है कि अगर चाकू होता, तो मैं उस्मान को मार देती। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed